कांग्रेस ने 6 सीट बोलकर रात एक बजे तक जगाया लेकिन जीरो पकड़ाया; कमलनाथ-दिग्विजय पर बरसे अखिलेश- VIDEO

कांग्रेस ने 6 सीट बोलकर रात एक बजे तक जगाया लेकिन जीरो पकड़ाया; कमलनाथ-दिग्विजय पर बरसे अखिलेश- VIDEO

संक्षेप:

madhya pradesh assembly elections 2023 : कांग्रेस के अब तक के रुख से साफ हो गया है कि वह मध्य प्रदेश में वह INDIA गठबंधन के तहत सीटें साझा नहीं करेगी। अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा है।

Oct 19, 2023 06:12 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिंदुस्तान, लखनऊ
share

कांग्रेस के अब तक के रुख से साफ हो गया है कि वह मध्य प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। यह भी स्पष्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश में वह INDIA गठबंधन के तहत सीटें साझा नहीं करेगी। हालांकि कई रिपोर्टों में सपा एवं अन्य दलों से गठबंधन को लेकर अंदरखाने चल रही बातचीत का जिक्र सामने आया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इन रिपोर्टों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उनके पार्टी के नेताओं की बातचीत हुई थी लेकिन कांग्रेस वादे से पीछे हट गई। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी, जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात 1 बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और भरोसा दिया कि हम 6 सीटों पर विचार करेंगे लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही... यदि हमें पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का कोई गठबंधन नहीं होने वाला है तो हम उसमें कभी मिलने ही नहीं जाते...

सीतापुर में पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उन्हें पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो हम उन पर भरोसा नहीं करते। अगर मुझे पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर नहीं होगा तो मैं सपा नेताओं को कभी भी दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता... अगर मुझे पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो मैं उन पर भरोसा नहीं करता। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी और गठबंधन किस स्तर पर होगा। 

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन की पहलकदमी पर कांग्रेस को दो-टूक सुनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार किया जाएगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा... दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की समान विचारधारा वाली कुछ पार्टियों से गठबंधन के सिलसिले में अंदरखाने बातचीत हो रही थी। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि कांग्रेस जिन पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही थी उनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख थी।

सूत्रों की मानें सपा एवं कुछ अन्य दलों के नेता मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया था। अब अखिलेश यादव ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में सपा की कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत तो हुई थी। 

चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि अखिलेश को इस बात की नाराजगी है कि जब मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं करना था, सपा को सीटें नहीं देनी थी तो उनके नेताओं को क्यों बुलाया गया। गठबंधन के मसले पर बात क्यों की गई। रात एक बजे तक मीटिंग क्यों की गई, एक-एक सीट का हिसाब क्यों लिया गया? यदि कांग्रेस की ओर से यही किया जाना था तो सपा पहले ही गठबंधन नहीं होने को लेकर अश्वस्त हो जाती। सपा पहले से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी करती। खैर अंदरखाने जो भी हो, एक बात तो साफ है कि INDIA गठबंधन की राह इतनी आसान नहीं है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|