MP में AAP की तीसरी लिस्ट जारी, देखिए सीएम केजरीवाल ने किसे कहां से दिया टिकट
AAP list in MP chunav: 'आप' ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की है। सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने तीसरी लिस्ट में कुल 30 उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है।

AAP candidate list for Madhya Pradesh assembly election: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी है। राज्य में सियासी चहलकदमियां दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की है। सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने तीसरी लिस्ट में कुल 30 उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है।
यहां देखिए लिस्ट
तीसरी लिस्ट की जानकारी 'एक्स' पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा, 'मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची आ गई है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।'
तीसरी लिस्ट में 'आप' ने किसे कहां से दिया टिकट?
• जौरा विधानसभा से भगवती धाकड़
• गोहद सीट से यशवंत पटवारी
• ग्वालियर (ग्रामीण) सीट से सुमित पाल
• ग्वालियर सीट से रोहित गुप्ता
• ग्वालियर दक्षिण सीट से पंकज गुप्ता
• नरयावली सीट से अरविंद तोमर
• सागर सीट से मुकेश कुमार जैन
• बण्डा सीट से सुधीर यादव
• जतारा सीट से अनीता प्रभु दयाल खत्री
• पृथ्वीपुर सीट से उमा कुशवाहा
• खरगापुर सीट से प्यारे लाल सोनी
• राजनगर सीट से राजू पाल
• मैहर सीट से बैजनाथ कुशवाहा
• रामपुर सीट से शशि दीपक सिंह बघेल
• त्यौंथर सीट से महर्षि सिंह,
• गुढ़ सीट से प्रखर प्रताप सिंह
• चितरंगी सीट से महादेव सिंह
• ब्यौहारी सीट से रामपाल सिंह
• मुड़वारा सीट से सुनील मिश्रा
• जबलपुर केन्टोनमेंट सीट से राजेश कुमार वर्मा
• शहपुरा सीट से अमर सिंह मार्को
• परसवाड़ा सीट से शिव शंकर यादव
• बालाघाट सीट से शिव जायसवाल
• कटंगी सीट से प्रशांत मेश्राम
• नरसिंहगढ़ सीट से हेमंत शर्मा
• कालापीपल सीट से चतुर्भुज तोमर
• पानसेमल सीट से दयाराम डावर
• मनावर सीट से लाल सिंह बर्मन
• इंदौर-5 सीट से विनोद त्यागी
• उज्जैन उत्तर सीट से विवेक यादव
पहली लिस्ट में उतारे थे दस उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी (आप) ने 8 सितंबर को मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में 'आप' ने 10 कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा था। नीचे देखिए पहली लिस्ट...
दूसरी लिस्ट में 29 कैंडिडेट को मौका
सीएम केजरीवाल की पार्टी ने 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 29 कैंडिडेट को मैदान में उतारा गया। इस तरह अब तक के तीन लिस्ट में 'आप' ने 69 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नीचे देखिए दूसरी लिस्ट...


