फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से ढह गए मकान, 6 की चली गई जान, 4 जख्मी

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से ढह गए मकान, 6 की चली गई जान, 4 जख्मी

भारी बारिश के चलते मकान ढह जाने से मध्य प्रदेश के रीवा और सिंगरौली जिले में छह लोगों की मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना में चार लोगों के घायल होने की भी खबर है। समाचार एजेंसी भाषा ने आधिकारिक...

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से ढह गए मकान, 6 की चली गई जान, 4 जख्मी
भाषाSun, 01 Aug 2021 05:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारी बारिश के चलते मकान ढह जाने से मध्य प्रदेश के रीवा और सिंगरौली जिले में छह लोगों की मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना में चार लोगों के घायल होने की भी खबर है। समाचार एजेंसी भाषा ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मृत लोगों के प्रति सहानुभूति जताई है। 

ढह गया मिट्टी का घर
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह रीवा में तेज बारिश के चलते मिट‌्टी से बना घर ढह गया। हादसे में एक 35 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 60 वर्षीय मां, 7 और 8 साल की दो बेटियों ने जान गंवा दी। एक अन्य बच्ची भी हादसे में घायल हो गई और उसे गांगेव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रीवा के कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बताया कि यह घटना गढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के घुचियार बहेरा गांव में हुई। यह गांव जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव तक ढंग की सड़क न होने के चलते प्रशासन की टीम मौके पर समय रहते पहुंच नहीं पाई थी। डीएम ने बताया कि मांगवा के एसडीएम केपी पांडेय राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे थे। 

सिंगरौली में भी हादसा
वहीं पड़ोस के सिंगरौली जिले में एक दस वर्षीय लड़का और उसकी तीन वर्षीय बहन की जान घर गिर जाने से चली गई। यह हादसा विंध्य नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सैलो एरिया में हुआ। यहां पर भी मिट्टी का घर तेज बारिश को बहुत देर तक झेल नहीं पाया और जमींदोज हो गया। यह घटना रात के एक बजे हुई। स्थानीय थाने के पुलिस इंचार्ज अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि बच्चों के माता-पिता और एक अन्य छोटी बहन का इलाज चल रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें