32 people arrested for liquor party going on in hookah bar in Corona lockdown in Bhopal लॉकडाउन में हुक्का बार में चल रही थी शराब पार्टी, 32 लोग गिरफ्तार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़32 people arrested for liquor party going on in hookah bar in Corona lockdown in Bhopal

लॉकडाउन में हुक्का बार में चल रही थी शराब पार्टी, 32 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने एक हुक्का लाउन्ज में छापेमारी कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 32 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार...

एजेंसी भोपालFri, 24 July 2020 09:17 PM
share Share
Follow Us on
लॉकडाउन में हुक्का बार में चल रही थी शराब पार्टी, 32 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने एक हुक्का लाउन्ज में छापेमारी कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 32 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार लाउन्ज में धारा 144 का उल्लंघन कर बर्थडे पार्टी का आयोजन करने के साथ हुक्का व शराब का सेवन किया जा रहा था। 

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना शाहपुरा क्षेत्र में ऑरा मॉल के पास ट्रायलोजी पब में कुछ लड़के-लड़कियां लॉकडाउन के समय हुक्का व शराब पी रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक टीम गठित कर ट्रायलोजी पब में छापा मारा। जहां टीम ने पाया कि पब मैनेजर रवि राय व मालिक मनोज रामचंदानी धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करने के साथ-साथ अवैध रूप से ग्राहकों को शराब और हुक्का पिलवा रहा थे। 

यहां मौजूद लड़के-लड़कियां टेबल/कुर्सीयों पर बैठ कर शराब व हुक्का का सेवन कर रहे थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जब पूरे लाउन्ज की तलाशी ली तो DJ सिस्टम के अंदर छुपा कर रखी मंहगी शराब की बोतलें मिली। जिसके बाद पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए ने हुक्का और अवैध शराब जप्त कर ट्राइलॉजी हुक्का लाउन्ज सील कर दिया। 

साथ ही मौके से 32 लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी नवेद खान पिता निसार खान पूर्व में थाना पिपलानी व एमपीनगर के अपराधों में बंद हो चुका है। वहीं एक अन्य आरोपी बाबर खान पिता जफर खान को पुलिस पहले भी अपराध के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।