अंजुम से आरती, मुबारिक हो गया मनीष; एक साथ 20 मुसलमान बन गए हिंदू
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ 20 मुसलमानों ने अपना धर्म बदल लिया है। धर्म बदलने वालों में 12 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। अप्रैल में भी इसी मंदिर में कुछ लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ 20 मुसलमानों ने अपना धर्म बदल लिया है। सामूहिक धर्म परिवर्तन इंदौर के उसी खजराना गणेश मंदिर में हुआ है जहां अप्रैल में 8 मुसलमानों ने सनातन धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन के लिए यहां एक खास अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इंदौर के खजराना मंदिर में मुस्लिम समुदाय के 20 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार को पहुंचे अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने विधि विधान से सनातन धर्म को अपनाया। धर्म बदलने वाले लोगों में इंदौर के खजराना इलाके का एक नागरिक है और बाकि सभी अन्य जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
धर्म बदलने वालों में 12 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इनका कहना है कि हिंदू धर्म के बारे में पूरी जानकारी जुटाने और अध्य्यन करने के बाद ही इन्होंने इसे अपनाने का फैसला किया। खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 नदियों के जल से स्नान से कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। यहां अनुष्ठान के दौरान उनका धर्म बदला गया।
अप्रैल में 8 ने बदला था धर्म
27 अप्रैल को इसी मंदिर में 8 मुसलमानों ने सनातन धर्म अपना लिया था। खजराना के रहने वाले हैदर ने अपना नाम परिवर्तन किया था जिस के बाद उसने अपना नाम हरि कर लिया था। अज्ञात आरोपियों ने धर्मांतरण के दो दिन बाद हरि के घर पर पथराव किया था।
धर्म के साथ बदली पहचान
1 - नीलोफर शेख से निकिता
2 - अक्षां शेख से आकांशा
3 - रजाक सय्यद से रोहित
4 - अंजुम शाह से आरती
5 - अबरार से अभिषेक
6 - मुबारिक से मनीष
7 - जमीला बी से जमना बाई
9 - रहमान से हीरालाल
10 - रइस से राजू
11 - रईस खान से अर्पित
13- सुरया बी से पूजा
14 - मेहरून बी से ममता
15 - कालू खा से करुलाल
16 - रुककया से रुक्मणि
17 - जरीना बी से जानवी
18- जाकिर से राहुल
19 रजिया से रानी
20 - शमीम शाह से शानू
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


