उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़; भगदड़ जैसे हालात, कई बेहोश

लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
Follow us on Google News
share

सावन के तीसरे सोमवार पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई श्रद्धालु बेहोश हो गए।

सावन के तीसरे सोमवार पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी भगदड़ जैसे हालात बन गए। साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ गया था। कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।

परिजन और सुरक्षाकर्मी ले गए अस्पताल

बताया जा रहा कि महिला-पुरुष और युवतियों को घबराहट के बाद बेहोशी की हालत में परिजन और सुरक्षाकर्मी ने श्रद्धालुओं को संभालकर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल सभी का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

5 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इसके चलते मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ है। 5 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल ओर नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके है।

कैसे बिगड़े हालात

श्रद्धालुओं ने बताया कि नाग पंचमी के लिए हम आधी रात 12 बजे से लाइन में लगे थे। लेकिन, पुलिस और प्रशासन ने वीआईपी दर्शन के लिए हमें रोक दिया। इसलिए भीड़ लगातार बढ़ती रही। इस बीच कई लोगों की तबीयत खराब हो गई और वे बेहोश हो गए। अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मां मीनू ने बताया, “घटना हरसिद्धि चौराहे पर हुई। नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय वह बैरिकेड के नीचे आ गया। वहां भगदड़ मच गई थी। किसी ने उसकी मदद नहीं की। सिर्फ एक व्यक्ति उसे उठाकर यहां लेकर आया।”

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के लखीसराय जिले में आज सुबह सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंदिर के समीप स्थित अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई।

रिपोर्ट- विजेंद्र यादव

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु बेहोश