Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Speeding wreaks havoc in MP ASI runs over several vehicles teacher dies
MP में रफ्तार का कहर! ASI ने कई गाड़ियों को रौंदा; टीचर की मौत

MP में रफ्तार का कहर! ASI ने कई गाड़ियों को रौंदा; टीचर की मौत

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के नीमच में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एएसआई ने गाड़ी से कई मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। इस घटना में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो मसूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Nov 08, 2025 12:51 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नीमच
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के नीमच में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एएसआई ने गाड़ी से कई मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। इस घटना में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो मसूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह हादसा एमपी के नीमच के भरभड़िया गांव के पास हुआ। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी मनोज यादव नशे में इस कदर धुत था कि गाड़ी रुकने के बाद खुद से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। एक चश्मदीद ने बताया कि एएसआई मनोज यादव कार से लड़खड़ाते हुए उतरा और उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस दौरान सड़क पर लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार से गिलास और शराब की बोतल बरामद हुई है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले टीचर की पहचान दशरथ के रूप में हुई है। दशरथ ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज में पढ़ाते थे। पुलिस ने बताया कि टीचर दशरथ अपनी पत्नी ललिता और बेटे हर्षित के साथ अपनी बेटी को लेकर जा रहे थे। इस दौरान एएसआई की कार ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इस टक्कर में दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी-बेटा और पत्नी बुरी तरह घायल हुए हैं।

इस हादसे के बाद गांव वालों ने सड़क जाम कर दी और आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खत्म करवाया।

इस मामले के बाद नीमच एसपी ने एएसआई मनोज यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मनोज यादव के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|