‘ऐसे नहीं मरता राजा रघुवंशी तो गोली मारती सोनम’, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार की ओर से बताया गया कि सोनम प्लान बी भी तैयार करके शिलॉन्ग पहुंची थी।

sonam raghuvanshi supreme court

हनीमून मर्डर के नाम से चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की एक बार फिर खूब चर्चा हो रही है। राजा की पत्नी और हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, देश की सबसे बड़ी अदालत ने फिलहाल सोनम की जमानत पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार ने बताया कि किस तरह सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति को मार डाला। सर्वोच्च अदालत को यह भी बताया गया कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए दूसरा प्लान भी बनाया था और यदि वह धारदार हथियार से नहीं मरता तो पत्नी उसे गोली मार देती।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ ने हाई कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताई, लेकिन यह कहते हुए उस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया कि सोनम रघुवंशी जेल से रिहा हो चुकी है। मेघालय सरकार ने मामले की मुख्य आरोपी को दी गई जमानत के खिलाफ गुरुवार को सर्वोच्च अदालत का रुख किया था। मध्यप्रदेश के इंदौर की निवासी सोनम रघुवंशी को उसके कारोबारी पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पिछले वर्ष जून में गिरफ्तार किया गया था। हनीमून के लिए मेघालय गए राजा और सोनम 23 मई को सोहरा इलाके में लापता हो गए थे। इसके बाद राजा रघुवंशी का शव दो जून 2025 को एक गहरी खाई में मिला था।

मेघालय सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले को 'बेहद चौंकाने' वाला बताते हुए कहा कि हत्या की पहले से साजिश रची गई थी। मेहता ने कहा, 'मैं चार पन्ने दिखाऊंगा। पति और पत्नी गए थे...(हनीमून के लिए)... पूर्व नियोजित हत्या। तीन सहयोगी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे।' मेहता ने कहा कि सोनम खुद भी हमले में शामिल थी। उन्होंने चार्जशीट का हवाला देकर बताया कि सोनम और तीन अन्य आरोपियों ने मिलकर राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया।

क्या था सोनम का गोली वाला प्लान

मेहता ने कहा, 'चार्जशीट के मुताबिक सोनम हमले में शामिल थी। शव घाटी में फेंक दिया गया। उसने (सोनम) तीन और लोगों के साथ मिलकर पहले राजा को मारा और फिर उसके शव को खाई से फेंक दिया।' अदालत ने इस पर पूछा कि असल में किसने राजा को मारा? मेहता ने आगे कहा, 'सप्लीमेंट्री चार्जशीट से पता चलता है कि सोनम एक गन (पिस्तौल) लेकर भी गई थी। यह पति की हत्या के लिए दूसरा प्लान था।' उन्होंने कहा कि यदि राजा धारदार हथियार के हमले से नहीं मरता तो सोनम उसे गोली मारती।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ऐसे नहीं मरता राजा रघुवंशी तो गोली मारती सोनम; सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार