खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, FIR कराने आई भीड़ ने किया थाना परिसर में पथराव; पुलिस ने खदेड़ा
यह पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। इसी पोस्ट से नाराज होकर फरियादी मुजाहिद कुरैशी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था।

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने मोघट थाने में आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने परिसर में ही पथराव कर दिया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मामला संभाला और लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस की पिटाई के डर से लोग थाने से निकलकर इधर-उधर भागते नजर आए और इसी आपाधापी में उनके चप्पल-जूते भी सड़क पर ही छूट गए। भीड़ के हटने के बाद इमलीपुरा सहित तमाम इलाकों में पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया।
थाने पर बढ़ती भीड़ और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान कोतवाली थाना और पदम नगर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। साथ ही खंडवा एडिशन एसपी महेन्द्र तारनेकर और राजेश रघुवंशी के साथ तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बड़ी संख्या में थाने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग
यह पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि यहां पर एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। इसी पोस्ट से नाराज होकर फरियादी मुजाहिद कुरैशी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को दबोचा
ASP महेंद्र तारनेकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में BNS की धारा 199 के तहत FIR दर्ज की गई और जिस युवक ने यह आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, उसे तुरंत ढूंढकर राउंड-अप भी कर लिया। उन्होंने बताया कि फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंची थी और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करने लगी, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला।
पुलिस की जनता से अपील- कुछ भी आपत्तिजनक लगे तो पुलिस को बताएँ
ASP तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि अगर मोबाइल पर कोई कुछ भी डालता है तो हम उस पर प्रतिक्रिया ना दें बल्कि पुलिस के पास उसकी शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कृपया करके सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया ना दें। क्योंकि समाज है, और समाज में सभी तरह के लोग हैं और मोबाइल सभी के पास है।
रिपोर्ट- हरेंद्र नाथ ठाकुर
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


