
इंदौर में दूषित पानी से अबतक 6 लोगों की मौत, ICU में 34 भर्ती; कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर शिवम वर्मा ने पीटीआई वीडियो को बताया 'शहर भर के 41 अस्पतालों में 203 मरीजों का इलाज चल रहा है और छह लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 34 आईसीय में हैं, और उनके इलाज पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।'
इंदौर में दूषित पानी को पीने के वजह से अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार को ये जानकारी दी। वर्मा ने बताया है कि 200 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि उन्हें 10 लोगों की मौत की जानकारी है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने पीटीआई वीडियो को बताया ‘शहर भर के 41 अस्पतालों में 203 मरीजों का इलाज चल रहा है और छह लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 34 आईसीय में हैं, और उनके इलाज पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।’

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे केवल नगर निगम के टैंकरों का पानी ही इस्तेमाल करें, और वह भी अच्छी तरह उबालने के बाद ही। भागीरथपुरा में नियमित सर्वे किया जा रहा है और जल आपूर्ति लाइनों में क्लोरीन की खुराक डालकर उनकी जांच की जा रही है। निजी और सरकारी बोरवेल में क्लोरीन डाली जा रही है। लोगों ने टैंकों में पानी जमा किया है, उसे भी साफ किया जाएगा।'
अफसर किए गए सस्पेंड
वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने की मदद
इंदौर शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया था। पानी पीने के बाद लोगों तेजी से बीमार पड़ने लगे। दस्त उल्टी के चलते कई लोगों ने अस्पताल का रुख किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये मदद देने का एलान किया है। पीड़ितों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है। मुख्यमंत्री ने खुद भी अस्पतालों का दौरा किया और मरीजों से उनका हाल जाना।





