'शक्ल नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है...' डायलॉग पर कॉन्स्टेबल को रील बनाना पड़ा भारी, नोटिस जारी
सभी कॉन्स्टेबल एक ट्रेंडिग ऑडियो पर एक्टिंग कर रहे थे जिसमें वे लिप सिंक करते हुए डायलॉग को कॉपी कर कहते हैं 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है, पैसा नहीं तो मंथली आती है, कपड़े नहीं तो वर्दी तो है।'

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे 6 कॉन्स्टेबल को रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया। वीडियो में वे एक डायलॉग बोलते हुए नजर आए जिसपर विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बताया जा रहा है कि 25 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजकर मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बने 'मटियामेट ग्रुप' यह रील पोस्ट हुई थी जिसके बाद तेजी से वायरल हुई। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट किए और जब वीडियो की जानकारी पुलिस विभाग को पहुंची तो रील बनाने वाले सभी कॉन्स्टेबल पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस विभाग का कहना है कि वायरल रील में सभी कॉन्स्टेबल की एक्टिंग और कहे गए शब्द पुलिसबल की इमेज के खिलाफ है।
दरअसल सभी कॉन्स्टेबल एक ट्रेंडिग ऑडियो पर एक्टिंग कर रहे थे जिसमें वे लिप सिंक करते हुए डायलॉग को कॉपी कर कहते हैं 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है, पैसा नहीं तो मंथली आती है, कपड़े नहीं तो वर्दी तो है।'
सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे वर्दी का गलत इस्तेमाल बताया तो कई लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में बनाया गया वीडियो कहकर कॉन्स्टेबल को समर्थन दिया। आपको बता दें कि पुलिस गाइडलाइन के तहत वर्दी का इस्तेमाल सिर्फ आधिकारिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाते हैं। पुलिसकर्मियों को निर्देश हैं कि वर्दी में कोई भी रील या वीडियो न बनाए।
नोटिस में क्या कहा गया है?
सभी कॉन्स्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने जारी किया है। नोटिस में लिखा गया है कि आपकी वायरल रील के वजह से पुलिस विभाग की गरिमा पर असर पड़ा है। आपके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए। मामले पर सभी कॉन्स्टेबल से तुरंत जवाब देने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग



