Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Shivraj facing threat from the Pakistani ISI, security increased in delhi and bhopal after intelligence inputs
पाकिस्तानी एजेंसी ISI से शिवराज को खतरा; खुफिया इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने पत्र लिख किया अलर्ट

पाकिस्तानी एजेंसी ISI से शिवराज को खतरा; खुफिया इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने पत्र लिख किया अलर्ट

संक्षेप:

सुरक्षा एजेंसियों को केंद्रीय कृषि मंत्री की सुरक्षा को लेकर कुछ इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। हालांकि उनके समर्थक इसे दिल्ली में होने वाले किसी बड़े फेरबदल से जोड़ रहे हैं।

Dec 13, 2025 03:02 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को अचानक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खतरे के इनपुट के आधार पर उठाया है। जिसके बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली दोनों जगह पर स्थित उनके सरकारी बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय को इनपुट मिला है कि पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI शिवराज के बारे में दिलचस्पी दिखा रही है, इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव को एक पत्र लिखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) को भी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद पूर्व सीएम के बंगले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समाचार चैनल न्यूज 18 इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस अलर्ट के बाद भोपाल के 74 बंगला इलाके में स्थिति उनके सरकारी बंगले पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग करते हुए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है, साथ ही दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को केंद्रीय कृषि मंत्री की सुरक्षा को लेकर कुछ इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।

उधर भोपाल में शिवराज के स्थानीय उत्साही समर्थक यह बातें भी कर रहे हैं कि दिल्ली में कुछ बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो सकता है, शायद इसी वजह से सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनका कहना है कि शिवराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकते हैं इसलिए यह सब हो रहा है। लेकिन जो बात सामने आई है, उसके अनुसार केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से मिले इनपुट के आधार पर ही यह सुरक्षा बढ़ाई गई है।

हालांकि शिवराज को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन अब नए इनपुट के बाद उनके सुरक्षा इंतजामों को एकबार फिर चाक-चौबंद कर दिया गया है। उनके बंगले के बाहर कुछ अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं, साथ ही उनके बंगले पर अतिरिक्त बैरिकेटिंग भी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा भारत में सबसे उच्च कैटेगरी की सुरक्षा मानी जाती है। यह उसी व्यक्ति तो दी जाती है, जिस पर बहुत ज्यादा खतरे की आशंका होती है। इसमें सुरक्षा के लिए 10 से ज्यादा NSG कमांडो तैनात रहते हैं। जबकि कुल करीब 55 सुरक्षाकर्मी (पुलिस+कमांडो) सुरक्षा में लगाए जाते हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|