रील्स में ज्वैलरी दिखाना पड़ा भारी? यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर 8 लाख की चोरी, मिला सबक!

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर खुद की रईसी दिखाना एक महिला यूट्यूबर को भारी पड़ गया।सोने-जेवरात के साथ अक्सर वीडियो पोस्ट करने वाली यूट्यूबर के घर चोरी की घटना सामने आई है। सुबह 4 बजे जब यूट्यूबर की नींद खुली तो वह घर का नजारा देखकर हैरान रह गईं।

रील्स में ज्वैलरी दिखाना पड़ा भारी? यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर 8 लाख की चोरी, मिला सबक!

सोशल मीडिया पर खुद की आलीशान जिंदगी और सोने-जेवरात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक महिला यूट्यूबर को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर ज्वैलरी का वीडियो पोस्ट करने महज दो दिन बाद बड़ी चोरी का शिकार हो गईं। खुद की रईसी दिखाने के चक्कर में उन्हें करीब 8 लाख रुपये का भारी नुकसान हो गया। नरवर क्षेत्र में स्थित उनके घर से चोरों ने शुक्रवार रात सोना तो चुराया ही साथ ही एनर्जी ड्रिंक का एक पेटी भी ले गए।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम रचना गुर्जर है और वे अक्सर अपनी वीडियो को जरिए सोशल मीडिया पर खुद की रईसी का प्रदर्शन करती हैं। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि रचना ने जो वीडियो पोस्ट किया था क्या चोर उसके जरिए उनके घर तक घुसे या उन्हें किसी तरह की मदद मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोअर्स जुटाए

आपको बता दें कि रचना ने देसी लाइफस्टाल, सोने-चांदी के जेवरात, आलीशान घर और रईसी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोअर्स जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, चोर बाड़ काटकर घर के अंदर घुसे थे। इसके बाद चोरों ने रचना और उनके पति ऊदल सिंह गुर्जर के रूम के बाहर की कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने अलमारियों और तालों को तोड़ने से पहले सीसीटीवी कैमरों का दिशा (ऊपर की तरफ) बदल दी ताकि वे कैमरे में कैद न हो और उनका चेहरा छिपा रहे। इसके बाद चोरों ने एक-एक कर महंगे ज्वैलरी आइटम पर हाथ साफ किया। इस दौरान घर पर मौजूद एनर्जी ड्रिंक की एक पेटी को भी अपने साथ ही ले गए।

सुबह 4 बजे खुली नींद तो पता चला

रचना जब सुबह करीब 4 बजे पानी पीने के लिए उठीं तो दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को कॉल कर दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलकर जब नीचे जाकर देखा तो चोर बड़ी चोरी को अंजाम दे चुके थे। परिवार ने पाया कि कई ताले टूटे पड़े हैं और अलमारी से कैश और ज्वैलरी गायब है।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या चोरों ने रचना के वीडियो देखकर ही उनके घर को निशाना बनाया। चोरों के पकड़े जाने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि उन्होंने वीडियो देखकर रचना के घर को टारगेट किया या नहीं। बहरहाल इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।