Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़शिवपुरीHeated argument between the police and the MLA's brother in shivpuri goes viral
पुलिस ने रोका तो MLA के भाई ने दिखाई धौंस, कहा- अब तू मेरी बाइक घर छोड़कर आएगा

पुलिस ने रोका तो MLA के भाई ने दिखाई धौंस, कहा- अब तू मेरी बाइक घर छोड़कर आएगा

संक्षेप:

भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई भागचंद खटीक बाइक से अपने साथी के संग थाने के बाहर पहुंचे। विधायक के भाई खुद बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे।

Jan 30, 2026 12:14 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share Share
Follow Us on

जिले के नरवर थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान करैरा विधायक के भाई और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल गुरुवार शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई भागचंद खटीक बाइक से अपने साथी के संग थाने के बाहर पहुंचे। विधायक के भाई खुद बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी छुड़वाने की बात की तो पुलिसकर्मी ने हाथ जोड़ते हुए अधिकारी से बात करने को कहा। इस पर​ भागचंद ने अपने परिचित व्यक्ति से कहा कि गाड़ी उठा और चल। तभी सिपाही परमल कुशवाह ने भागचंद की बाइक की चाबी निकाल ली। इस पर भागचंद भड़क उठे और सिपाही से कहा कि तू कानून जानता है, गाड़ी की चाबी कैसे निकाली। भागचंद ने गुस्से में सिपाही के हाथ से चाबी छीनने का प्रयास किया। इस बीच सिपाही ने गाड़ी अंदर थाना परिसर में फेंक दी।

पुलिसकर्मी ने कहा- वर्दी यहीं उतारूं क्या?

सिपाही ने कहा कि गाड़ी को अंदर रख लेता हूं तो भागचंद ने भड़कते हुए कहा कि तू गाड़ी घर लेकर आएगा। यह सुनकर आरक्षक रामवीर बघेल ने कहा कि गाड़ी घर नहीं ला रहे, चाहे तुम फांसी लगा दो। वर्दी यहीं उतारूं क्या। इतना दबाव न बनाएं। मैं किसी का नौकर नहीं, जनता का नौकर हूं। ​हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, संजय कुमार को भोपाल का कमिश्नर बनाया गया
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के मौसम में कल से दिखेगा उलटफेर; 2 दिन होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश की 4 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, जानिए नाम और सामाजिक योगदान

ऑनलाइन चालान का मैसेज

भागचंद खटीक का कहना है कि पहले हमारे साथी टीचर की गाड़ी पकड़ ली। मैं आया तो मेरी गाड़ी की भी चाबी निकाल ली। हमने कहा कि चालान भर देंगे। हालांकि मामला शांत हो गया। ऑनलाइन चालान का मैसेज आ गया है। वहीं टीआई विजय यादव का कहना है कि चेकिंग के दौरान विधायक के भाई की गाड़ी पुलिसकर्मियों ने रोक ली थी। चालानी कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट: अमित कुमार

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।