मध्य प्रदेश के किले से 400 साल पुरानी तोप हो गई चोरी

शिवपुरी, भाषा
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नरवर के किले से एक तोप की चोरी हो गई, जो करीब 400 साल पुरानी बताई जा रही है। पुलिस केस दर्ज करके चोरों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

narwar

मध्य प्रदेश में हुई एक चोरी ने ना पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। चोरी किसी छोटी-मोटी चीज की नहीं बल्कि तोप की हुई है। शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अज्ञात बदमाश गाड़ी से किले के पिछले हिस्से तक पहुंचे और वहां रखी ऐतिहासिक तोप लेकर फरार हो गए।

करैरा के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और इसमें किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एसडीओपी ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज्य पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक तरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है।

गिर गई थी तोप, सही जगह पर नहीं रखा गया

श्रीवास्तव ने बताया कि वह खुद नरवर किले पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, ताकि ऐतिहासिक धरोहर की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किले की एक तोप अपने निर्धारित स्थान से नीचे गिरी हुई मिली थी, लेकिन उसे दोबारा सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा गया था। अब उसी स्थान से वह तोप चोरी हो गई है।

किले में ऐतिहासिक 14 तोप

अधिकारियों के अनुसार किले में पहले 14 ऐतिहासिक तोपें थीं, जिनमें से अब 13 बची हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, संभावित मार्गों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोरी गई तोप को ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।