'तुम्हारे चाचा बस स्टैंड पर खड़े हैं...', 8वीं की छात्रा को बंधक बना दुष्कर्म, ऐसे रची घिनौनी साजिश
मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भिलाई लाडकुई निवासी 15 वर्षीय पीड़िता जिला मुख्यालय के एक शासकीय कन्या छात्रावास में रहकर कक्षा 8वीं की पढ़ाई कर रही है। घटना 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे की है।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को उसके चाचा से मिलने के बहाने जाल में फंसाया और दो दिनों तक कमरे में मारपीट कर बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, 2 दिन बाद आरोपी छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया, पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे ओर आरोपी की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर दो दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भिलाई लाडकुई निवासी 15 वर्षीय पीड़िता जिला मुख्यालय के एक शासकीय कन्या छात्रावास में रहकर कक्षा 8वीं की पढ़ाई कर रही है। घटना 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे की है।
एक कॉलोनी स्थित कमरे में ले गया
पीड़िता के ही समाज का युवक सुनील उसके पास आया और झूठ बोलते हुए कहा कि उसके चाचा दिलीप बस स्टैंड पर खड़े हैं ओर उसे बुला रहे है, छात्रा युवक की बातों में आकर उसके साथ चली गई। आरोपी उसे बस स्टैंड ले जाने के बजाय सीहोर की एक कॉलोनी स्थित कमरे में ले गया। जब छात्रा ने विरोध किया और वहां ले जाने का कारण पूछा, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। छात्रा के अनुसार, आरोपी सुनील ने उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया।
पिता को फोन कर आपबीती सुनाई
पीड़िता ने बताया कि 2 मार्च को सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने लाडकुई ले जाकर छोड़ दिया। वहां से छात्रा ने एक राहगीर के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर आपबीती सुनाई। पिता तत्काल मौके पर पहुंचे और बेटी को घर ले गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने माता-पिता और चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज
थाना कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि एक युवक चाचा के नाम पर छात्रा को बहला फूसलाकर ले गया था, पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे दो दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म किया है, बालिका की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट - विजेन्द्र यादव
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


