Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Scorpio driver hits 3 engineering students in Indore; 2 dead, 1 critical
इंदौर में स्कॉर्पियो चालक ने इंजीनियरिंग के 3 छात्रों को रौंदा; 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

इंदौर में स्कॉर्पियो चालक ने इंजीनियरिंग के 3 छात्रों को रौंदा; 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

संक्षेप:

2 छात्रों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो में चार युवक सवार थे। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।

Nov 08, 2025 06:01 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के इंदौर से स्कॉर्पियो चालक द्वारा इंजीनियर के 3 छात्रों को कुचलने का मामला सामने आया है। 2 छात्रों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो में चार युवक सवार थे। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्र खंडवा जिले के रहने वाले हैं। मृतक छात्रों के नाम हैं- कृष्ण पाल सिंह तंवर और आयुष राठौर। वहीं श्रेयांश राठौर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे। ये हादसा देर रात करीब 2 बजे लाइफ केयर अस्पताल के सामने हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया- एक्सीडेंट देर रात हुआ है। स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी पेट्रोल पंप के कट से बाइक सवार तीनों छात्र निकले और गाड़ी की जोरदार टक्कर में घिसटते हुए दूर जा गिरे। जबकि, उनकी बाइक वहीं डिवाइडर में फंस गई। काफी देर तक शव सड़क पर पड़े रहे, फिर जब पुलिस आई, तब अस्पताल प्रबंधन बाहर आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार सवार आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुतबाकि, आयुष के परिवार का कंस्ट्रक्शन का कारोबार था। उनके परिवार का सपना था कि बेटा जल्द से जल्द इंजीनियर बन जाए और फिर फैमिली बिजनेस को संभाले, लेकिन इस एक्सीडेंट ने बेटे को छीनकर परिवार के सपनों को छिन्न-भिन्न कर दिया। मृतक छात्रों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।