एमपी में स्कूल बस बनी आग का गोला; ड्राइवर बना भगवान, 12 बच्चों की ऐसे बचाई जान

लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक स्कूल बस उस समय आग का गोला बन गई जब वह बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी। गाड़ी में 12 बच्चे सवार थे। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।

एमपी में स्कूल बस बनी आग का गोला; ड्राइवर बना भगवान, 12 बच्चों की ऐसे बचाई जान

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से स्कूल बस में आग लगने की घटना सामने आई है। प्राइवेट स्कूल की बस में अचानक आग लगी और गाड़ी आग का गोला बन गई। यह हादसा तब हुआ जब गाड़ी बच्चों को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रही थी। घटना के दौरान गाड़ी में 12 बच्चे सवार थे। आग लगने के बाद ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ के दम पर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन बच्चों को सही सलामत बाहर कर लेने के कारण ड्राइवर की सब लोग तारीफ कर रहे हैं।

स्कूल की छुट्टी के बाद, बस जिले के फतेहपुर रोड स्थित विद्यालय से 30 बच्चों को लेकर रवाना हुई। इसके बाद एक-एककर 18 बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचा दिया। बस में अभी भी 12 बच्चे सवार थे, जिन्हें उनकी मंजिल से मिलाना बाकी था। लेकिन जैसे ही बस शहर के सोन चिरैरया रोड पर पहुंची कि अचानक उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने आनन-फानन में बस में मौजूद सभी बच्चों को एक-एककर उतारना शुरू किया और बस छोडकर दूर सुरक्षित जगह चले गए।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और धू धूकर जलने लगी। बताया जा रहा है कि बस में आग शॉर्ट शर्किट की वजह से लगी है। स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने बताया कि बस में उस समय दो स्कूल टीचर भी मौजूद थीं, जैसे ही ड्राइवर को आग लगने का अंदेशा हुआ वैसे ही उसने गाड़ी रोककर सबको एक-एककर बाहर कर लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से गाड़ी में लगी आग बुझाई गई।

इस हादसे के बाद मामला सामने आया तो पता चला कि शिवपुरी में कई स्कूल ऐसे हैं जो कंडम बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पहले यातायात अधिकारियों द्वारा चालान करने के मामले भी सामने आए थे, लेकिन फिर भी इन खटारा हो चुकी बसों पर लगाम नहीं लग रही है। यही कारण है कि आए दिन छोटी-मोटी चूक होती रहती हैं और आज तो पूरी बस ही आग का गोला बन गई।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।