'पीएम मोदी और सीएम मामा इंसाफ करना...' कह युवक ने पेड़ से लटकर किया सुसाइड; 9 महीने पहले की थी लव मैरिज

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, सतना
share

वीडियो में रोते हुए अपनी पत्नी, सास-ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को ठहराया है।

'पीएम मोदी और सीएम मामा इंसाफ करना...' कह युवक ने पेड़ से लटकर किया सुसाइड; 9 महीने पहले की थी लव मैरिज

एमपी में सतना जिले के जसो थाना अंतर्गत कलावल गांव में 21 वर्षीय युवक मनोज कुशवाहा की आत्महत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। युवक ने मौत को गले लगाने से ठीक पहले जामुन के पेड़ पर चढ़कर अपने गले में फंदा डालते हुए दो वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में रोते हुए अपनी पत्नी, सास-ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इंसाफ की गुहार लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को ठहराया है।

वायरल वीडियो में मृतक मनोज कुशवाहा (पिता बाबूलाल कुशवाहा) कहता नजर आ रहा है, मेरी मेहरिया (पत्नी) कोर्ट मैरिज करके 8 महीने साथ रहकर चली गई है। कहती है मर जाओ। मुझे न्याय चाहिए, वो मेरा जीवन खराब करके जा रही है। मेरी जान लेकर जा रही है, उसे भी जीने का हक नहीं है। मेरे आंसू तक सूख गए हैं, मैं रो तक नहीं पा रहा हूं। ये देख लो साफी लगी है, जामुन के पेड़ पर चढ़ा हूं। फांसी लगा रहा हूं अपनी पत्नी के पीछे। नरेंद्र मोदी जी से, सबसे न्याय चाहिए।

झूठा प्यार नहीं किया, ससुर देते थे जेल भेजने की धमकी

मनोज ने वीडियो में तड़पते हुए आगे कहा, 'मैं अपनी जान दे रहा हूं, इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी संजना, रिंकू और उनके पूरे घर के लोग हैं। मैं उससे प्यार करता हूं, मैंने झूठा प्यार नहीं किया। उसके घर के लोग कहते हैं कि मुझे जेल करा देंगे, कल ही उसके पिता ने धमकी दी है। मुझे इंसाफ चाहिए; मोहन मामा से, शिवराज मामा से और पूरे इंस्टाग्राम और मीडिया वाले भाइयों से मुझे इंसाफ चाहिए। आकर मेरा शरीर उठा ले जाना और मुझे न्याय दिलवाना।'

गले में फंदा डालने के बाद रिकॉर्ड किए गए दूसरे वीडियो में उसने कहा, लो, मैं फांसी लगा रहा हूं। पत्नी कह रही है कि मैं नहीं आऊंगी। मेरा कोई दोष नहीं है, वह मेरी जिंदगी में आई और मेरा जीवन बिगाड़ कर चली गई।'

9 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, पुणे में साथ रहे

मृतक के पिता बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि मनोज और संजना ने करीब नौ महीने पहले ही प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक महाराष्ट्र के पुणे शहर में साथ रहे और हाल ही में गांव वापस लौटे थे। बीते 27 मई को संजना अपने मायके भटगवां चली गई और वापस आने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के विरह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना व धमकियों से तंग आकर ही मनोज ने 28 मई को जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों वीडियो की बारीकी से और तकनीकी सत्यता की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।