गुजरात से कत्ल करने आया प्रेमी, पत्नी ने मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग; पत्थर से कूचा सिर

Mar 09, 2026 06:56 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, सतना
share

परिजनों की घंटों तलाश के बाद अगले दिन 5 मार्च को गांव के बाहर नदी किनारे उनका लहूलुहान शव मिला। शरीर पर घसीटने के निशान और सिर पर गहरे जख्म साफ बता रहे थे कि उनकी हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है।

गुजरात से कत्ल करने आया प्रेमी, पत्नी ने मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग; पत्थर से कूचा सिर

मध्यप्रदेश में सतना जिले के जैतवारा में हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। खूनी इश्क के इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वारदात की शुरुआत 4 मार्च की रात से हुई, जब 45 वर्षीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्बू अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों की घंटों तलाश के बाद अगले दिन 5 मार्च को गांव के बाहर नदी किनारे उनका लहूलुहान शव मिला। शरीर पर घसीटने के निशान और सिर पर गहरे जख्म साफ बता रहे थे कि उनकी हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है।

साइबर सेल ने पकड़ी कॉल की चोरी

थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में जांच शुरू हुई, तो सबसे पहला शक पत्नी कुसुम सिंह (28) पर गया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रही थी, लेकिन जब साइबर सेल ने मोबाइल खंगाला तो राज खुल गया। वारदात वाले दिन कुसुम की लगातार बातचीत उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी संदीप पटेल (32) से हो रही थी। पुलिस ने फौरन दबिश देकर संदीप को बांदा से दबोच लिया।

गुजरात में दोस्ती... और फिर खूनी साजिश

आरोपी संदीप ने पूछताछ में जो खुलासा किया, उसने सबको सन्न कर दिया। संदीप और मृतक डब्बू गुजरात में साथ काम करते थे। इसी दौरान संदीप का डब्बू की पत्नी कुसुम से प्रेम संबंध हो गया। डब्बू को इस रिश्ते पर सख्त ऐतराज था, इसलिए रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। संदीप 3 मार्च को गुजरात से निकला और 4 मार्च को सतना पहुंचा।

शराब की पार्टी और भारी पत्थर से वार

संदीप ने डब्बू को शराब पिलाने के बहाने नदी किनारे बुलाया। जब डब्बू नशे में पूरी तरह धुत हो गया, तो संदीप ने पास ही पड़े एक भारी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को नदी में फेंकने की कोशिश की और रात में ही अपनी बाइक से फरार हो गया।

72 घंटे में सलाखों के पीछे कातिल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है। जैतवारा पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से 72 घंटे के भीतर कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। अब कुसुम और संदीप दोनों सलाखों के पीछे अपनी करतूतों की सजा काट रहे हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।