सतना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी; बढ़ाई गई सुरक्षा
मध्यप्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम जिला अदालत की मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय परिसर को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी अभियान के दौरान फिलहाल कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
नहीं मिला कोई विस्फोटक
तलाशी के दौरान हर कोने की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कोर्ट रूम, कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के स्थान शामिल रहे। हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे राहत की बात सामने आई है। फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
प्रशासन ने न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और आने-जाने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साइबर टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है, ताकि मेल के स्रोत का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


