Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़सागरLove affair continued even after marriage Skull Found In Septic Tank in Sagar District
शादी के बाद भी जारी था इश्क का खेल, रोड़ा बना पति तो कर दी हत्या; टैंक खुदाई में मिली खोपड़ी और हड्डी

शादी के बाद भी जारी था इश्क का खेल, रोड़ा बना पति तो कर दी हत्या; टैंक खुदाई में मिली खोपड़ी और हड्डी

संक्षेप:

पुलिस का आरोप है कि शादी के बाद भी शोएब और तुलसी के प्रेम संबंध जारी रहे। शादी के एक महीने के भीतर ही तुलसी के व्यवहार में कथित तौर पर बदलाव आ गया और घर में अक्सर झगड़े होने लगे और कपल मायके में रहने के लिए देवरी चला गया।

Feb 12, 2026 02:39 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, सागर
share Share
Follow Us on

सागर की देवरी पुलिस जिस शख्स को बीते 6 महीने से लापता समझ रही थी उसकी लाश गटर से बरामद हुई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे और कोई नहीं बल्कि कथित तौर पर मृतक की पत्नी के प्रेमी का हाथ है। दरअसल 22 वर्षीय प्रिंस वाल्मिकी अचानक लापता हो गए थे जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने उनकी खोजबीन की मगर उनका कोई पता नहीं लग पा रहा था।

पुलिस को इस मामले में सफलता तब मिली जब आरोपी के घर के पीछे स्थित एक सेप्टिक टैंक की खुदाई की गई। इस दौरान उसमें से एक खोपड़ी और हड्डियों के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि शव प्रिंस वाल्मिकी का है। दरअसल सागर जिले के निवासी प्रिंस वाल्मिकी के लापता होने की रिपोर्ट उनकी पत्नी तुलसी ने 20 अगस्त को दर्ज कराई थी। शुरुआत में इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला और इसे चुपचाप बंद कर दिया गया। हालांकि प्रिंस के परिवार को उनका अचानक गायब होना कोई दुर्घटना नहीं लग रहा था ऐसे में पुलिस की जांच जारी रही। जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर शोएब नाम के शख्स के पास पहुंची और नरसिंहपुर जिले के करेली से उसे गिरफ्तार कर लिया।

कपल मायके में रहने लगा

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक पूछताछ के दौरान शोएब ने कथित तौर पर कबूल किया कि प्रेम संबंध के चलते ही उसने प्रिंस की हत्या की। पुलिस का दावा है कि शोएब के प्रिंस की पत्नी तुलसी से शादी से पहले ही प्रेम संबंध थे। बताया जाता है कि प्रिंस और तुलसी की शादी सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पुलिस का आरोप है कि शादी के बाद भी शोएब और तुलसी के प्रेम संबंध जारी रहे। शादी के एक महीने के भीतर ही तुलसी के व्यवहार में कथित तौर पर बदलाव आ गया और घर में अक्सर झगड़े होने लगे और कपल मायके में रहने के लिए देवरी चला गया।

देवरी में ही शोएब ने प्रिंस से दोस्ती कर ली

अब असली खेल यहीं से शुरू हुआ। इसी दौरान देवरी में ही शोएब ने प्रिंस से दोस्ती कर ली थी। बताया जा रहा है कि शोएब स्मैक का आदि था ऐसे में उसने प्रिंस को भी इसकी लत लगा दी। इसी दौरान शोएब अक्सर तुलसी से छिपकर मिला करता था और जब एक दिन प्रिंस को इसकी भनक लगी तो उसने आपत्ति जताई।

एक महीने तक की सेप्टिक टैंक की निगरानी

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हरीराम मानकर ने बताया कि शोएब ने कथित तौर पर 20 अगस्त को प्रिंस को ड्रग्स दी और नशा होने के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड को छिपाने के लिए उसने कथित तौर पर लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया और साथ ही उसके ऊपर कूड़ा डाल दिया। लाश पर नजर रखने के लिए करीब एक महीने तक सेप्टिक टैंक की निगरानी भी की। इसके बाद पुलिस की एक टीम शोएब को सेप्टिक टैंक के पास ले गई जहां एक खोपड़ी और अन्य कंकाल अवशेष मिले जिन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;