Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Rukhsar became Vanshika for love In MP, married her lover in a temple, says reasons
MP में प्यार के लिए रुखसार बनी ‘वंशिका’, रीति-रिवाज से मंदिर में की शादी; बताया क्यों अपनाया सनातन धर्म

MP में प्यार के लिए रुखसार बनी ‘वंशिका’, रीति-रिवाज से मंदिर में की शादी; बताया क्यों अपनाया सनातन धर्म

संक्षेप:

परिवार के विरोध के बारे में पूछे जाने पर वंशिका उर्फ रुखसार ने कहा कि उन्हें जो सोचना हैं सोचें, उनको जो करना है वो उनकी मर्जी। मैंने अपनी मर्जी से इनसे शादी की है तो मुझे इनके साथ रहना है। मुझे जबरदस्ती किसी और से शादी नहीं करना है।

Thu, 6 Nov 2025 06:07 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, धार, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करते हुए सनातन धर्म अपना लिया और पूरे रीति-रिवाजों के साथ उसके संग विवाह के बंधन में बंध गई। प्यार के लिए धर्म की बेड़ियों को तोड़ने वाली इस युवती का नाम रुखसार है, जो कि धार जिले के धरमपुरी की रहने वाली है, उसने खंडवा के उन्हेल में रहने वाले विशाल राजपूत को अपना जीवनसाथी बनाया। इन दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आकर शादी की। जहां शादी के बाद रुखसार को वंशिका का नया नाम दिया गया। खास बात यह है कि 27 नवंबर को रुखसार का निकाह होने वाला था, लेकिन विशाल से शादी के लिए उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाने का फैसला किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वंशिका उर्फ रुखसार ने बताया कि उसे शुरू से सनातन धर्म पसंद है, क्योंकि यहां पर लड़कियों का सम्मान किया जाता है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उसने कहा 'मेरा नाम रुखसार है, मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म में प्रवेश करते हुए विशाल से शादी की है। मुझे ये धर्म अच्छा लगता था, इसलिए मैंने इस धर्म में शादी की है।' रुखसार ने बताया कि उसे बचपन से सनातन धर्म में रुचि थी। इसलिए वह घर में बिंदी लगाती और साड़ी पहनती थी। यहां तक कि नवरात्रि में माता जी के दर्शन करने भी जाती थी।

वंशिका ने आगे कहा, 'मुझे अपने धर्म में तो रहना ही नहीं था, इसलिए मैंने यह धर्म अपनाया है। इस धर्म में बहुत कुछ है, यहां लड़कियों को मान्यता दी जाती है, उन्हें देवी का रूप माना जाता है। मेरा निकाह 27 तारीख को होने वाला था, लेकिन मैंने उनको छोड़कर आज हरिहर मिलन था तो इनसे शादी की है।'

विशाल से पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए वंशिका उर्फ रुखसार ने कहा कि विशाल से मेरी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद हमारी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। वंशिका ने कहा, मैंने इनसे शादी का फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे इनका धर्म अच्छा लगा। इस धर्म और जाति के लोग महिला का सम्मान करते हैं, यहां उन्हें देवी जैसा माना जाता है। इसलिए मैंने बिना किसी डर और दबाव के सनातन धर्म अपनाया है। अब पति के साथ रहूंगी, यह मेरे लिए योग्य हैं और ये मेरा पूरा साथ देंगे और मरते दम तक मेरा साथ देंगे। उनके परिवार को मुझसे कोई परेशानी नहीं है।'

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वंशिका से शादी करने वाले विशाल राजपूत का परिवार खेती-किसानी करता है और विशाल खुद भी किसान है। वह भी इस शादी से बहुत खुश है और उसने रुखसार का हमेशा ध्यान रखने की बात कही है।

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर परिसर में हुई इस शादी में नव विवाहित जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रुखसार का कन्यादान किया और विशाल ने मंगलसूत्र पहनाकर वंशिका को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

परिवार के विरोध के बारे में पूछे जाने पर वंशिका उर्फ रुखसार ने कहा कि उन्हें जो सोचना हैं सोचें, उनको जो करना है वो उनकी मर्जी। मैंने अपनी मर्जी से इनसे शादी की है तो मुझे इनके साथ रहना है। मुझे जबरदस्ती किसी और से शादी नहीं करना है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|