Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़rewa new delhi direct flight soon 72 seater aeroplane trial run success starting date whole schedule soon
रीवा के लिए गुड न्यूज, दिल्ली के लिए जल्द उड़ान भरेगा 72 सीटर विमान, ट्रायल सफल

रीवा के लिए गुड न्यूज, दिल्ली के लिए जल्द उड़ान भरेगा 72 सीटर विमान, ट्रायल सफल

संक्षेप:

रीवा एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान उड़ान भरते थे,लेकिन अब विंध्य के लोगों के सपनों को और ऊंची उड़ान मिलने वाली है। जबलपुर से उड़ान भरकर यह प्लेन मंगलवार की दोपहर रीवा एयरपोर्ट पहुंचा,जो टेस्टिंग के बाद वापस जबलपुर लौट गया।

Tue, 28 Oct 2025 04:19 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share Share
Follow Us on

रीवा वासियों को जल्द ही एक नई सौगात मिलेगी। रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा। मंगलवार को इसका ट्रायल किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा,इसके बाद अब 72 सीटर विमान उड़ने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया। यह विमान रीवा से दिल्ली के लिए जल्द ही उड़ान भरेगा। रीवा से दिल्ली तक फ्लाइट कनेक्टिविटी होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एक खास बात ये रही कि जो 72 सीटर प्लेन पहली बार रीवा की धरती पर उतारा गया, उसके पायलट भी रीवा के ही निवासी राघव मिश्रा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रीवा एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान उड़ान भरते थे,लेकिन अब विंध्य के लोगों के सपनों को और ऊंची उड़ान मिलने वाली है। जबलपुर से उड़ान भरकर यह प्लेन मंगलवार की दोपहर रीवा एयरपोर्ट पहुंचा,जो टेस्टिंग के बाद वापस जबलपुर लौट गया। एलायंस एयर कंपनी की ओर से यह टेस्टिंग की गई जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों के साथ ही एलायंस एयर कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर्स शामिल रहे। निर्धारित मानकों का परीक्षण करने के बाद यह पूरी तरह से सफल रहा और ये तय हो गया कि यहां से 72 सीटर विमान उड़ान भर सकता है।

यह प्लेन रीवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और इसकी एक और खास बात यह रही कि पहली बार जो 72 सीटर विमान रीवा की धरती पर उतरा, इसके पायलट रीवा के ही लाल राघव मिश्रा थे। इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है,लेकिन माना जा रहा है कि सप्ताह में यह तीन दिन उड़ान भरेगा। रीवा से दिल्ली तक सीधे कनेक्टिविटी होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी यहां के लोग दिल्ली की हवाई यात्रा के लिए प्रयागराज या फिर खजुराहो जाते हैं।

रीवा से सादाब सिद्दीकी

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|