MP वालों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, रविवार से बदल रहा मौसम; इन जिलों में बारिश के आसार

Mar 14, 2026 08:30 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share

बीते दिन नर्मदापुरम जिले में तीव्र लू दर्ज की गई और प्रदेश में कहीं पर भी बारिश नहीं रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरे, और शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

MP वालों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, रविवार से बदल रहा मौसम; इन जिलों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को रविवार से कुछ समय के लिए थोड़ी निजात मिल सकती है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार 15 मार्च व इसके बाद अगले तीन-चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश में सभी जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बीते दिन नर्मदापुरम में चली तीव्र लू

एक दिन पहले यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस कटनी के करौंदी कटनी और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में दर्ज किया गया। नर्मदापुरम जिले में तीव्र लू दर्ज की गई और प्रदेश में कहीं पर भी बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरे, और शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बरसात?

15 मार्च (रविवार) को एक नए विक्षोभ के असर से प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, मुरैना, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

16 मार्च (सोमवार) को प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, पांढुर्णा और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है, इस दौरान यहां 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

17 मार्च (मंगलवार) को प्रदेश के सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही यहां 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

18 मार्च (बुधवार) को राज्य के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किमी की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

MP वालों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, रविवार से बदल रहा मौसम; यहां होगी बारिश

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

एक द्रोणिका (trough) उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर अभी भी बनी हुई है। उत्तरी भारत के ऊपर, समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊँचाई पर, लगभग 204 किमी प्रति घंटा की गति वाली मुख्य हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम हवा बह रही है। मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है, वह अब लगभग 60 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ-साथ, 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।