MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान हादसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के रतलाम में पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल से पहुंचे दो शिक्षक और एक 15 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया।

MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पैराडाइज वैली में पिकनिक के दौरान हादसा
MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार को पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली में जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल से पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों और एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

गहरे पानी में जाने से नहीं निकल सके बाहर

जानकारी के मुताबिक जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल के 15 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल स्टाफ के साथ पैराडाइज वैली पहुंचे थे। दोपहर के समय कुछ विद्यार्थी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान कुछ छात्र गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। छात्रों को डूबता देखकर दो शिक्षक उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। हालांकि वे भी गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके।

गोताखोरों ने पानी से निकालीं 3 लाशें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से पानी में तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विजय सिंह (52), निवासी जावरा, प्रिंस पिता करण (28), निवासी जावरा और 15 वर्षीय हर्षित पाटीदार के रूप में हुई है। मृतकों में दो शिक्षक और एक स्कूली छात्र शामिल हैं।

छात्रा की बचाई गई जान

बताया गया कि हादसे के दौरान एक छात्रा भी पानी में डूबने लगी थी, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद स्कूल परिवार और जावरा क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकनिक के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। घटना ने स्कूलों की ओर से आयोजित पिकनिक और बच्चों को जलाशयों के पास ले जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में 2 शिक्षक और 1 छात्र की पानी में डूबने से मौत, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा