Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ratlam drugs factory busted 344 crore alprazolam seized btech bpharma arrested
MP के रतलाम में NCB ने तोड़ा अवैध ड्रग लैब का भंडाफोड़, टेक और फार्मा ग्रेजुएट्स गिरफ्तार

MP के रतलाम में NCB ने तोड़ा अवैध ड्रग लैब का भंडाफोड़, टेक और फार्मा ग्रेजुएट्स गिरफ्तार

संक्षेप:

एनसीबी ने रतलाम के सेजावता गांव में महू-नीमच रोड पर चल रही एक सीक्रेट अल्प्राजोलम ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जिसमें 3.44 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पाउडर जब्त किया गया और एक बीटेक और एक बी फार्मा ग्रेजुएट सहित दो पढ़े-लिखे लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

Sun, 19 Oct 2025 05:56 PMAnubhav Shakya रतलाम, पीटीआई
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश के रतलाम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एनसीबी ने इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनमें एक बीटेक और दूसरा बी फार्मा ग्रेजुएट है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीक्रेट लैब का खुलासा

शनिवार को NCB की टीम ने रतलाम के सेजावता गांव में महू-नीमच रोड पर छिपी एक अवैध ड्रग लैब पर धावा बोला। इस लैब में नशीली दवा अल्प्राजोलम पाउडर के रूप में तैयार की जा रही थी। इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है, जो नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत नियंत्रित है। टीम ने मौके से 13.76 किलो अल्प्राजोलम जब्त किया, जिसकी काला बाजार में कीमत करीब 3.44 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और रसायन भी बरामद किए गए।

कौन हैं गिरफ्तार शख्स?

इस ऑपरेशन में NCB ने रूप सिंह चौहान (51 साल, बीटेक) और अभिजीत सिंह चौहान (39 साल, बी फार्मा) को हिरासत में लिया। हैरानी की बात यह है कि रूप सिंह पहले भी तेलंगाना में एक ड्रग मामले में पकड़ा जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। दूसरी ओर, अभिजीत सिंह रतलाम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ा रहा है और रूप सिंह के साथ फार्मा व आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबार में साझेदारी करता था। पढ़े-लिखे इन लोगों का इस काले धंधे में शामिल होना कई सवाल खड़े करता है।

नशे का काला कारोबार

NCB के मुताबिक, अल्प्राजोलम का इस्तेमाल न केवल नशे के लिए किया जाता है, बल्कि इसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में टॉडी (देसी शराब) में मिलाकर और राजस्थान, मध्य प्रदेश व आसपास के इलाकों में हेरोइन के साथ लेस करके बेचा जाता है। इससे नशे के सौदागरों को मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है।

NCB अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई में जा रही है। एजेंसी सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और अंतरराज्यीय कनेक्शनों का पता लगाने में जुटी है। यह ऑपरेशन नशे के इस खतरनाक खेल को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|