Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ratlam 10 crore md drugs action accused dilawar suspended si id card police drug smuggler nexus all details
रतलाम 10 करोड़ ड्रग्स केस में पुलिस की मिलीभगत, दिलावर की दूसरी शादी पर भी सवाल

रतलाम 10 करोड़ ड्रग्स केस में पुलिस की मिलीभगत, दिलावर की दूसरी शादी पर भी सवाल

संक्षेप:

रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री का मामले में सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान पर पहले भी तस्करों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लग चुके हैं। दिलावर के दामाद याकूब खान ने पहले 50 लाख और फिर एक करोड़ रुपये की घूस देकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया था। 

Jan 18, 2026 01:49 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 10 करोड़ की MD ड्रग्स कार्रवाई ने बड़े राज खोले हैं। आरोपी दिलावर के घर से सस्पेंड SI का आईडी कार्ड, दो सितारे लगी पुलिस वर्दी और इसके अलावा दिलावर खान के बेटे अजहर के नाम से इंडियन आर्मी की जम्मू एंड कश्मीर राइफल का फोटोयुक्त आर्मी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। बताया गया कि रतलाम ड्रग फैक्ट्री केस अब सिर्फ नशे का मामला नहीं रहा, इसमें पुलिसकर्मी, जमीन माफिया, फर्जी पहचान और रसूखदार नेटवर्क के तार जुड़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आने की पूरी संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। कोर्ट ने सरगना दिलावर खान की दोनों पत्नियों फरीदा व शायना (25), बहन मुमताज व बहू फिजा के अलावा एक अन्य को ज्यूडिशियल रिमांड पर रतलाम सर्किल जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में दिलावर की दूसरी पत्नी का एक साल का बेटा और 8 माह का पोता भी शामिल है। दिलावर की बेटी बखमीना की 8 साल की बेटी को परिजन जावरा कोर्ट से अपने साथ ले गए।

रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री का मामले में सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान पर पहले भी तस्करों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लग चुके हैं, लगातार शिकायतों के बाद 5 जनवरी 2024 को तत्कालीन प्रभारी एसपी राकेश खाखा ने उन्हें सस्पेंड किया था, मामला डीजीपी स्तर तक पहुंचा और विभागीय जांच शुरू हुई, अब ड्रग फैक्ट्री से उनकी आईडी और वर्दी मिलने के बाद रऊफ खान और दिलावर खान के रिश्तों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस को छापे के दौरान दिलावर खान के परिवार ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। दिलावर के दामाद याकूब खान ने पहले 50 लाख और फिर एक करोड़ रुपये की घूस देकर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन रतलाम पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी, घर से नकदी तो नहीं मिली, लेकिन 300 से ज्यादा जमीनों की रजिस्ट्रियां और अनुबंध पत्र बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि दिलावर खान पिपलौदा क्षेत्र में करीब 1हज़ार बीघा जमीन का मालिक या साझेदार है।

पुलिस को दिलावर के घर से इंडियन आर्मी जम्मू एंड काश्मीर राइफल का एक आईडी कार्ड भी मिला है जिस पर दिलावर खान के बेटे मोहम्मद अजहर का नाम व आर्मी की यूनिफॉर्म पहने फोटो लगा है। आईडी कार्ड में अजहर ने प्रवेश तिथि 20 फरवरी 2021 व सर्विस नंबर 153021 लिखा है। इसके साथ अपनी रैंक लांस नायक की बता रखी है। दस्तावेजों के मिलने के बाद पुलिस ने सस्पेंड एसआई समेत पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच में यह सवाल भी उठ रहा है कि 65 वर्षीय दिलावर खान ने 25 साल की युवती से दूसरी शादी क्यों की, पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे भी कोई आपराधिक या आर्थिक साजिश हो सकती है, फिलहाल दिलावर की दोनों पत्नियां, बहन और बहू न्यायिक हिरासत में हैं।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया है, टीम ड्रग नेटवर्क, पुलिस संरक्षण, फर्जी दस्तावेज, जमीन घोटाले और फर्जी आर्मी आईडी समेत हर एंगल से जांच करेगी, दिलावर के घर से उसके बेटे के नाम का इंडियन आर्मी का संदिग्ध आईडी कार्ड भी मिला है, जिसे पुलिस फर्जी मान रही है।पुलिस इस कार्ड को फर्जी बता रही है। वहीं इंडियन आर्मी के नाम का दुरुपयोग करने को लेकर संबंधित विभागों को जांच के लिए लिखा जा रहा है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|