पहले करवाई पति की हत्या, फिर लूट की झूठी कहानी; MP में फिर राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड
मध्य प्रदेश के भिंड में राजारघवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पकि की हत्या करवा दी और फिर लूट की झूठी कहानी भी रची।

मध्य प्रदेश के भिंड में राजारघवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पकि की हत्या करवा दी और फिर लूट की झूठी कहानी भी रची। जिले के अटेर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज नीलेश जाटव हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
घटना, शाम करीब साढ़े सात बजे रिदौली-खरिका रोड पर रमटा गांव के पास की है। मृतक नीलेश जाटव अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की मासूम बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी पत्नी ने पहले से रची साजिश के तहत अपना पर्स सड़क पर गिरा दिया। जैसे ही नीलेश पर्स उठाने के लिए रुका तो घात लगाए बैठे प्रेमी विशाल बिमल और उसका साथी मौके पर पहुंचे और विशाल ने 12 बोर के देशी कट्टे से पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
तीन साल की बेटी के सामने हत्या
इस वारदात की सबसे दर्दनाक तस्वीर यह रही कि पूरी घटना तीन साल की मासूम बेटी के सामने हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पत्नी घटना के दौरान लगातार व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रेमी को लोकेशन भेज रही थी। घटना के बाद आरोपी पत्नी रूबी ने खुद को बचाने के लिए रोने-बिलखने का नाटक किया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गए और पूरी साजिश का खुलासा हो गया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, 12 बोर का कट्टा और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी डॉ. असित यादव ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- अमित कुमार
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

