सोनम को जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा राजा रघुवंशी का परिवार, करेगा यह मांग

Krishna Bihari Singh भाषा, इंदौर
Follow us on Google News
share

इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को जमानत मिलने से उनका परिवार सदमे में है। मेघालय पुलिस पर लापरवाही और चार्जशीट न देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने CBI जांच की मांग की है। 

सोनम को जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा राजा रघुवंशी का परिवार, करेगा यह मांग

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को निचली अदालत से जमानत मिलने पर उनका परिवार गहरे सदमे में है। मई 2025 में मेघालय घूमने के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी, जिसमें सोनम और उसके मित्र सहित 8 लोग आरोपी हैं। राजा की मां और भाई ने मेघालय पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया है और आरोप लगाया है कि उन्हें अब तक चार्जशीट की कॉपी भी नहीं मिली है। न्याय की गुहार लगाते हुए परिवार ने अब इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

राजा के परिजनों ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की बात कही है। मेघालय पुलिस पर भी उनका भरोसा टूट रहा है। परिवार का कहना है कि हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाएंगे।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को मेघालय से गायब हो गए थे। वह अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय हनीमून मनाने गए थे। कुछ समय तक सोनम भी लापता रही लेकिन 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में एक झरने के पास राजा की लाश मिली। इसके बाद 9 जून 2025 को पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या के मामले में सोनम और उसके दोस्त राज कुशवाहा समेत कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया। सोनम काफी समय से मेघालय की जेल में बंद थी लेकिन अब मंगलवार को उसे निचली अदालत से जमानत मिल गई।

भावुक हुईं मां

इस पर राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कथित तौर पर वारदात की मास्टरमाइंड होने के बावजूद सोनम को जमानत कैसे मिल गई। मेघालय पुलिस ने नौ महीने तक मामले की गहन जांच की थी, फिर भी पूरा खेल अचानक बदल गया। मैं बेटे के लिए न्याय चाहती हूं। उन्होंने मांग उठाई कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। वहीं, राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि परिवार निचली अदालत के आदेश को मेघालय हाईकोर्ट में चुनौती देगा।

अब तक आरोपपत्र की प्रति नहीं दी गई

विपिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष भी जताया। हेराफेरी का संदेह जताते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से उन्हें अभी तक आरोपपत्र की प्रति नहीं दी गई है। अदालत में बहस के दौरान सोनम के वकील ने इस बात पर जोर दिया कि मेघालय पुलिस ने उसे गिरफ्तारी का कोई ठोस कारण नहीं बताया था, जो कि कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है। बता दें कि मेघालय पुलिस ने इस मामले में सितंबर 2025 में सोनम, राज कुशवाहा और आठ आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।