जिस लालची शैतान की वजह से MP में मारे गए 16 लोग, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उस 30 हजार के इनामी को धर दबोचा

हिन्दुस्तान टाइम्स, सागर, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, 'हम इंडस्ट्रियल केमिकल के स्रोत, डिस्टिलरी से संभावित संरक्षण और नकली बोतल, ढक्कन, होलोग्राम और लेबल सप्लाई करने वाले सिंडिकेट की जांच कर रहे हैं।'

Prime accused of hooch tregdy arrested
MP में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 16 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि लखेरा (45) को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लखेरा पर 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, गिरफ्तारी से पहले हुई गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लखेरा पर लाइसेंसी शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह लोधी के साथ मिलकर नकली शराब बनाने और उसे सागर जिले में तस्करों के जरिए खपाने का आरोप है।

मामले की जानकारी देते हुए सागर के पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया ने कहा, 'बरयथा पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बांदा-बरयथा रोड पर हनुमान टोंग मंदिर के पास छिपा हुआ है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए, बांदा पुलिस स्टेशन के टाउन इंस्पेक्टर आनंद सिंह और बरयथा के टाउन इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने अपनी-अपनी टीमों के साथ जंगल वाले इलाके की घेराबंदी कर दी। आमना-सामना होने पर लखेरा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'

आरोपी ने किए तीन फायर, बरामद हुए कई हथियार

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कम से कम तीन राउंड गोली पुलिस पर चलाई थी, वहीं पुलिस ऐक्शन में उसके पैर में गोली लगी।' उन्होंने बताया कि, 'आरोपी से एक देसी 12-बोर पिस्तौल, कारतूस, इस्तेमाल किए गए कारतूस के खोल और एक बाइक बरामद की गई है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी भागने में सफल रहे और उनकी तलाश जारी है।' एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल लखेरा को इलाज के लिए पड़ोसी उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

लायसेंसी ठेकेदार के साथ मिलकर खपाई थी शराब

पुलिस जांच में पता चला कि, लखेरा जहरीली शराब बनाने और उसकी सप्लाई करने का माहिर खिलाड़ी है। लखेरा ने बरैठी के लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर और करणी सेना के संभाग अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू को इंडस्ट्रियल केमिकल उपलब्ध कराए थे। आरोपियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक दो दिन पहले जहरीली शराब तैयार की थी और फिर उसे सरकारी दुकानों के जरिए गांवों में अवैध बिक्री केंद्रों तक 20 रुपए कम कीमत पर खपा दिया था।

यूपी का रहने वाला है आरोपी, 25 से ज्यादा मामले दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी रवि लखेरा उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित गंगापुरम कॉलोनी का रहने वाला है और उसके खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रहने वाला है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। सूत्रों ने बताया कि लखेरा सागर के बहेरिया थाने में वर्ष 2025 में दर्ज अवैध शराब बनाने के एक मामले में भी वांछित था।

सीएम ने की सराहना, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही कहा है कि, ‘किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है, और नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल लोगों को लखेरा की तरह ही गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।’

अबतक 17 लोगों की गिरफ्तारी, 13 अब भी फरार

बता दें कि जहरीली शराब पीने से जिले में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि 32 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 30 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 16 को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक को हिरासत में लिया गया है, जबकि 13 लोग फिलहाल फरार हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़जिस शैतान की वजह से MP में मारे गए 16 लोग, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा