अस्पताल में डिलीवरी का दर्द झेल रही थी मां, घर पर दादा ने पोती का कर डाला रेप; ऐसे खुली पोल

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
Follow us on Google News
share

एक गर्भवती महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के लिए भर्ती हुई थी। वहीं जिसके भरोसे अपनी चार साल की बच्ची को छोड़कर उसी ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। मां जब डिलीवरी के बाद नवजात के साथ घर लौटी तो चौंक गई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की।

रिश्तों को कलंकित और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला जौरा थाना क्षेत्र से सामने आया है।

रिश्तों को कलंकित और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला जौरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक कलयुगी बाबा (दादा) ने अपनी ही 4 वर्षीय मासूम नातिन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मामला जौरा थाना अंतर्गत ग्राम पन्नू का पुरा का है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले मासूम बच्ची की मां की डिलीवरी होनी थी, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। घर पर मां की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर सगे दादा ने अपनी ही 4 साल की पोती/नातिन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खौफनाक सच का खुलासा तब हुआ जब मां डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को लेकर अस्पताल से घर लौटी। मां ने देखा कि उसकी 4 साल की मासूम बेटी को लगातार ब्लीडिंग (रक्तस्राव) हो रही है और वह अत्यंत पीड़ा में है।

तोतली जुबान में जो बताया सच

घबराए परिजन तुरंत बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। जब डॉक्टरों ने बच्ची का परीक्षण किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने साफ तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। जब डरी-सहमी मासूम बच्ची से उसकी मां ने प्यार से पूछताछ की, तो बच्ची ने रोते हुए अपनी तोतली जुबान में जो बताया उसे सुनकर मां का कलेजा फट गया। बच्ची ने बताया कि उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके सगे बाबा ने ही उसके साथ यह गलत काम (दुष्कर्म) किया था।

पुलिस टीम तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंची

बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय मुरैना लेकर पहुंचे। मामला बेहद गंभीर और पुलिस केस से जुड़ा होने के कारण ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय जौरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंची और पीड़ित बच्ची की मां और अन्य परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने तत्काल कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मां ने दर्ज करवाई शिकायत

पुलिस में बताया है कि पन्नू का पुरा निवासी एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ उसके बाबा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई है। फिलहाल जिला चिकित्सालय में बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बाबा की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। वही एएसआई जेपी शर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले में लगातार दबिश दे रही है और आरोपी बाबा फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

रिपोर्ट: अमित कुमार

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।