MP: जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी संग गाली-गलौज और मारपीट, वीडियो वायरल

Feb 13, 2026 12:21 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवक एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

MP: जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी संग गाली-गलौज और मारपीट, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवक एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस घटना के दौरान सड़क पर चलते राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। हालांकि विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बताया जा रहा जिस वर्दीधारी पुलिसकर्मी से मारपीट की गई वह कोर्ट में तैनात है। वहीं पिटाई करने वाले दोनों युवक कोर्ट में ही काम करने वाली एक महिला के परिजन बताए जा रहे है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर की पूछताछ

जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर में गुरुवार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी की दो युवकों ने सरेराह कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, विवाद अचानक बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई, आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया और मामले की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संबंधित पक्षों को ओमती थाने ले जाया गया। हालांकि पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि संबंधित पुलिसकर्मी किस थाने या यूनिट में पदस्थ है और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी।

ओमती थाना के एसआई श्रीराम सनोदिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना पर क्या बोले पुलिस अधिकारी

सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि कॉन्स्टेबल का नाम रंजीत कौरव है, जो कोर्ट में तैनात है। वहीं, मारपीट के आरोपी कोर्ट में काम करने वाली एक महिला के परिजन हैं। महिला और कॉन्स्टेबल किसी काम के सिलसिले में एक ही जगह पर मौजूद थे। इसी बात को लेकर महिला के परिजन और कॉन्स्टेबल के बीच विवाद हुआ। मारपीट करने वाले दोनों युवक सिवनी जिले के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|