दिवाली पर गरीब के पैसे चोरी होने पर भावुक हुई MP पुलिस, ऐसे लौटाई खोई खुशी

दिवाली पर गरीब के पैसे चोरी होने पर भावुक हुई MP पुलिस, ऐसे लौटाई खोई खुशी

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में एक आदिवासी दंपती की खून-पसीने की कमाई चोरी हो जाने पर पुलिस भावुक हो गई। ऐन दीपावली के मौके पर खाली हाथ दंपती और बच्चों की झोली पुलिसवालों ने अपनी ओर से उपहार, मिठाई और 20 हजार रुपए से भर दी। 

Oct 21, 2025 02:57 pm ISTPraveen Sharma बड़वानी, वार्ता
share

मध्य प्रदेश के बड़वानी में दिवाली पर पुलिस का बड़ा भावुक करने वाला मानवीय चेहरा देखने को मिला। बड़वानी जिले के सेंधवा में एक आदिवासी दंपती की खून-पसीने की कमाई चोरी हो जाने पर पुलिस भावुक हो गई। ऐन दीपावली के मौके पर खाली हाथ दंपती और बच्चों की झोली पुलिसवालों ने अपनी ओर से उपहार, मिठाई और 20 हजार रुपए से भर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेंधवा तहसील के पिसनावल निवासी 30 वर्षीय धूलसिंह जाधव महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी करने गया था। करीब 3 महीने बाद वह दीपावली मनाने अपने घर लौटा था। उसने 3 महीने में कमाए हुए करीबन 52 हजार रुपये अपनी पत्नी संगीता को रखने के लिए कहा था।

जब वह 19 अक्टूबर को सेंधवा के बाजार में दिवाली की खरीदारी कर रहा था, तब अचानक किसी ने उसकी पत्नी के पास रखे हुए रुपए भीड़ में चुरा लिए। तीन महीने की कमाई एक झटके में चले जाने पर वह काफी दुखी था और इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। सेंधवा शहर थाने में उसकी फरियाद सुनी गई और मामला दर्ज किया गया।

उसकी कहानी सुन सेंधवा के एसडीओपी अजय वाघमारे और सेंधवा शहर थाना भारी बलजीत सिंह बिसेन भी भावुक हो गए और उनकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने धूल सिंह और उसके परिवार को मिठाई पटाखे और नकद 20000 रुपये की सहयोग राशि दी, ताकि वह अपना त्योहार परिवार के साथ हंसी-खुशी मना सके।

सेंधवा शहर थाने के सब-इंस्पेक्टर संतोष पाटीदार ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दो महिलाएं चिन्हित हुई हैं, जो चतुराई से उस आदिवासी महिला संगीता के पैसे निकाल रही हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों आरोपी महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में होंगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|