परिचित से ससुराल की बुराई करती थी भोपाल की महिला; भारी पड़ गई आदत, जाना पड़ा पुलिस के पास
युवक ने पहले तो भरोसा जीतकर महिला से हर तरह की बातें उगलवा लीं, और इस दौरान उसने उन्हीं बातों को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला को अपने साथ हो रहे इस धोखे के बारे में तब तक कुछ भी नहीं पता चला, जब तक कि आरोपी ने अपना असली रंग नहीं दिखाया।

कहते हैं घर की बातें किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए, वरना यह आदत बहुत भारी पड़ सकती है और घर की खुशियों को छीन भी सकती है। बिल्कुल ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला के साथ भी हुआ है। इस महिला ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ ब्लैकमेल करते हुए बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। दरअसल यह महिला अपने उसी रिश्तेदार के साथ अपने सुसराल की बुराइयां करती थीं और काफी कुछ ऐसी बातें साझा करती थीं, जो कि परिवार के सदस्यों के सिवाय किसी और को पता नहीं थीं।
युवक ने पहले तो भरोसा जीतकर महिला से हर तरह की बातें उगलवा लीं, और इसी दौरान उसकी बातों को फोन में रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला को अपने साथ हो रहे इस धोखे के बारे में तब तक कुछ भी नहीं पता चला, जब तक कि उस रिश्तेदार ने वह रिकॉर्डिंग महिला को नहीं सुनाई। बाद में आरोपी शख्स ने वह रिकॉर्डिंग उस महिला को सुनाई और इसके बाद उस पर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, साथ ही ऐसा नहीं करने पर आरोपी उस रिकॉर्डिंग को महिला के ससुराल वालों तक पहुंचाने की धमकी देने लगा।
पिछले साल अगस्त से शुरू हुआ रेप का सिलसिला
इस मामले में पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में महिला ने बताया कि अगस्त 2025 में आरोपी रिश्तेदार ने उसे शहर के नारियल खेड़ा इलाके में स्थित उसके घर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार हर कभी इसी तरह दबाव बनाते हुए उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। आखिरकार परेशान होकर वह महिला थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी देते हुए शहर के गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके रिश्तेदार अफसर खान के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। महिला ने भरोसे में आकर ससुराल की बातें आरोपी से साझा की थीं, जिन्हें आरोपी ने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में रिकॉर्डिंग ससुराल वालों को सुनाने की धमकी देकर वह संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


