Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़panna paralyzed farmer find diamond who suffering from poverty due to paralysis
लकवा से छोड़नी पड़ी किसानी, पन्ना की धरती ने बनाई किस्मत; किसान को मिला हीरा

लकवा से छोड़नी पड़ी किसानी, पन्ना की धरती ने बनाई किस्मत; किसान को मिला हीरा

संक्षेप:

हीरा उगलने के लिए जानी जाने वाली पन्ना की धरती ने एकबार फिर गरीबी की मार झेल रहे एक मेहनतकश किसान की किस्मत बदली है। खजुराहो के किसान राजेन्द्र सिंह बुंदेला को 3.39 कैरेट का जैम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। 

Dec 10, 2025 08:26 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share Share
Follow Us on

हीरा उगलने वाली पन्ना की धरती ने एकबार फिर एक मेहनतकश किसान की किस्मत बदली है। खजुराहो के किसान राजेन्द्र सिंह बुंदेला को कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली खदान में 3.39 कैरेट का जैम्स क्वालिटी की श्रेणी का हीरा मिला है। यह हीरा पारदर्शिता, रंग और क्वालिटी के मामले में बेहद उत्कृष्ट बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस हीरे की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये से भी अधिक पहुंच सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लकवे के बाद बदली जिंदगी

करीब डेढ़ साल पहले राजेन्द्र सिंह लकवा मार गया। इस बीमारी के बाद वह सामान्य खेतिहर का कामकाज नहीं कर पाते थे। उनको खेती का काम भी छोड़ना पड़ गया था। उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। स्वास्थ्य में सुधार आने पर उन्होंने सोचा कि अब ऐसी मेहनत करनी होगी जिसमें ज्यादा शारीरिक श्रम करने की जरूरत न पड़े।

मेहनत और आस्था का मिला फल

इसके बाद उन्होंने हीरा कार्यालय से पट्टा लेकर उथली में खदान लेने का निर्णय लिया। राजेन्द्र सिंह बुंदेला बताते हैं कि वे कई महीनों से नियमित रूप से खदान पर पहुंचते रहे। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जब मिट्टी की छंटाई कर रहे थे तभी उन्हें चमकता पत्थर दिखाई दिया। अनुभवी मजदूरों की सलाह पर उसे लेकर वे सीधा हीरा कार्यालय पहुंचे और वहां इसे जमा करा दिया।

भगवान जुगल किशोर जु की कृपा

बुंदेला इस सफलता को अपने ईष्ट भगवान जुगल किशोर जु की कृपा का परिणाम बताते हैं। उन्होंने कहा ईश्वर की कृपा से यह हीरा मिला है। इससे मेरी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। मैं नीलामी से मिलने वाली रकम को दोबारा हीरा खोजने में लगाऊंगा। मेरा सपना है कि हीरा कार्यालय में लगी बड़े हीरों की सूची में मेरा नाम भी दर्ज हो।

बेहतरीन क्वालिटी का हीरा

हीरा पारखी अनुपम सिंह के अनुसार यह हीरा आकार में आकर्षक है। इसकी क्वालिटी बेहतरीन है। यह जैम्स क्वालिटी का हीरा है। इसका रंग और पारदर्शिता इसके कैरेट को बढ़ाती है। यह वजन में भी काफी महत्वपूर्ण है। नीलामी में यह अच्छा मूल्य दिलाएगा।

पन्ना में फिर चमका भाग्य

पन्ना में पिछले कुछ समय से लगातार स्थानीय मजदूरों, किसानों और पट्टाधारकों द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले हीरे मिलने का सिलसिला जारी है। राजेन्द्र सिंह का यह हीरा भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पन्ना की धरती मेहनत और सब्र करने वालों को खाली हाथ नहीं लौटाती।

रिपोर्ट- जयप्रकाश

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|