MP में 17 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार; जंगल ले जाकर बनाया शिकार

लाइव हिन्दुस्तान, पचमढ़ी
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 17 साल की छात्रा से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जिप्सी ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने छात्राओं को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

MP में 17 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार; जंगल ले जाकर बनाया शिकार
MP में 17 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार; जंगल ले जाकर बनाया शिकार

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 17 साल की नाबालिग छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जिप्सी ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरिओम, होटल कर्मचारी पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना 19 अगस्त की है, जबकि पीड़िता ने रविवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नर्मदापुरम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मुताबिक, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा है। 19 अगस्त की दोपहर वह अपनी एक सहेली के साथ बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को जिप्सी से छोड़ने की पेशकश की। आरोप है कि इसके बाद उन्हें साउथ स्काउट गाइड सेंटर के पास जंगल की ओर ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसकी सहेली ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों छात्राओं को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया और उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी। उसकी बहन ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा। पुलिस के मुताबिक, बहन ने उसे समझाने और बातचीत करने के बाद घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद परिवार रविवार देर रात पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 351(3) और 3(5) के अलावा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़17 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार; जंगल ले जाकर बनाया शिकार