Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Orange-yellow alert issued for these districts in MP, possibility of thunderstorms, IMD report
MP में इन जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट, आंधी-तूफान आने की आशंका; IMD ने जारी किया अलर्ट

MP में इन जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट, आंधी-तूफान आने की आशंका; IMD ने जारी किया अलर्ट

संक्षेप:

बीते दिन के मौसम की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया। बीते दिन प्रदेश के थांदला में सबसे ज्यादा 121.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Oct 28, 2025 03:18 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में एकबार फिर बारिश का नया दौर शुरू हो गया। इसकी सबसे बड़ी वजह चक्रवातीय तूफान 'मोंथा' को माना जा रहा है, जो कि मंगलवार को एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और इसके आज शाम या रात तक आंध्र प्रदेश को पार करने की उम्मीद है। इस तूफान के कारण मध्य प्रदेश के साथ ही देश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। इसी दौरान मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, वहीं गुरुवार को छह जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तो 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अगले तीन दिन इन जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट

आज 28 अक्तूबर मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दतिया जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, छिंदवाड़ा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान इन सभी जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान आने व बिजली गिरने की भी आशंका है।

29 अक्तूबर बुधवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में बिजली चमकने और आंधी-तूफान आने की भी संभावना जताई है।

30 अक्तूबर गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, जबलपुर, कटनी, दमोह और पन्ना जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन सभी जिलों में तेज हवाएं चलने व आंधी-तूफान आने का भी पूर्वानुमान लगाया है।

बीते दिन सबसे गर्म और सबसे ठंडे रहे ये स्थान

बीते दिन की बात करें तो मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं, भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर, इंदौर व सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया। बीते दिन प्रदेश के थांदला में सबसे ज्यादा 121.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बीते दिन कहां गिरा कितना पानी? (मिमी में)

थांदला 121.2 मिमी, मेघनगर 120 मिमी, बड़ौदा 120 मिमी, श्योपुर 115 मिमी, नागदा 100.4 मिमी, कराहल 100 मिमी, धुंधड़का 98 मिमी, झाबुआ 97.1 मिमी, रामा 90.2 मिमी, पिपलोदा 90 मिमी, जावरा 89 मिमी, मल्हारगढ़ 88 मिमी, पेटलावद 85 मिमी, विजयपुर 85 मिमी, घाटीगांव 82.2 मिमी, सैलाना 82 मिमी, बड़ौद 80 मिमी, रतलाम 78 मिमी, कुंभराज 77 मिमी, बदनावर 76 मिमी, बैराड़ 75 मिमी, मंदसौर 74 मिमी, आलोट 72 मिमी, पाटी 71 मिमी, दही 71 मिमी, हनुमना 70 मिमी, मनासा 70 मिमी, ग्वालियर 69.2 मिमी, चिनोर 68.2 मिमी, बड़नगर 67 मिमी, कुक्षी 65 मिमी, जावद 65 मिमी, बाजना 64 मिमी, गंधवानी 63 मिमी, भावगढ़ 63 मिमी, निवाली 61 मिमी, खचरौद 61 मिमी, भितरवार 60.2 मिमी, सुसनेर 60 मिमी, बाग 60 मिमी, पोहरी 58 मिमी, सीतामऊ 57.6 मिमी, नरवर 55 मिमी, रामनगर 52.3 मिमी, जोबट 51.2 मिमी, ताल 50 मिमी, सुवासरा 49.4 मिमी, डबरा 49.3 मिमी, करेरा 48 मिमी. राणापुर 47.2 मिमी, पानसेमल 45 मिमी, संजीत 45 मिमी, रामपुर 44.5 मिमी, उदयगढ़ 44.4 मिमी, बड़वानी 44 मिमी, तहार 43.5 मिमी, राजपुर 42 मिमी. बीरपुर 42 मिमी, शिवपुरी 41 मिमी, अलीपुर 40 मिमी, रावटी 39 मिमी, कैलाश 35 मिमी, दतिया 34.8 मिमी, भिंड 34 मिमी, पठारी 34 मिमी, शामगढ़ 33.2 मिमी, जीरापुर 33 मिमी, गोहद 32 मिमी, मिहोना 32 मिमी, ओरछा 32 मिमी, भगवानपुरा 30 मिमी, भाभरा 29.2 मिमी, गोरमी 29 मिमी, मऊ 28 मिमी, भानपुरा 27.4 मिमी, सरदारपुर 27 मिमी, कोलारस 27 मिमी, बरहाई 27 मिमी, गरोठ 26.8 मिमी, नालछा 26.2 मिमी, अजयगढ़ 25.4 मिमी, मेहगांव 24 मिमी, बमोरी 24 मिमी, निवाड़ी 24 मिमी, मुरैना 23.4 मिमी, देवेंद्रनगर 23.4 मिमी, नलखेड़ा 22 मिमी, भेदर 22 मिमी, रायपुर कर्चुलियान 22 मिमी, महिदपुर 22 मिमी, झार्डो 22 मिमी, सोंडवा 20 मिमी, इंदरगढ़ 20 मिमी और नीमच 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई स्थानों पर भी पानी गिरा, लेकिन वहां इससे कम बारिश हुई।

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

गंभीर चक्रवातीय तूफान 'मोंथा' बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में अवस्थित है, जो पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है और आज सुबह उसी क्षेत्र में मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 160 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 240 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 530 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित था। आज, शाम/रात के दौरान एक गंभीर चक्रवातीय तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस तूफान की अधिकतम निरंतर गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक होगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|