Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़No one mother has ever breastfed them so much, Bhim Army chief Ravan in MP Railly
किसी मां ने इतना दूध नहीं पिलाया..; MP में बोले रावण; रैली में धीरेंद्र शास्त्री पर भी की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

किसी मां ने इतना दूध नहीं पिलाया..; MP में बोले रावण; रैली में धीरेंद्र शास्त्री पर भी की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

संक्षेप:

चंद्रशेखर ने कहा, 'भारत में हमेशा से बाबा साहब का अपमान किया गया है, उन्हें अंग्रेजों का एजेंट बताया जा रहा है। वहीं फिलहाल जो SIR चल रहा है, इसका अधिकार भी बाबा साहब ने दिलाया था, क्योंकि यह उन्हीं की सोच थी कि हर एक व्यक्ति के पास वोट देने का अधिकार होना चाहिए।'

Dec 06, 2025 07:09 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की इंदरगढ़ तहसील में शनिवार को बाबा साहब आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संविधान बचाओ महारैली का आयोजन किया। जिसमें भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण सहित तमाम पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस के 2000 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे, इसके साथ ही पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से निगरानी भी की गई। इस कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के नेता ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह आयोजन उस वक्त हुआ जब ग्वालियर-चंबल अंचल में संविधान को लेकर सियासत गरमाई हुई है। ग्वालियर के बाद आज दतिया की इंदरगढ़ तहसील में संविधान बचाओ महारैली में चंद्रशेखर आजाद ने सबसे पहले संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि इन दिनों एक षड्यंत्र चल रहा है, जिसमें कुछ वर्ग बाबा साहब का नाम मिटाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी अन्य शख्स को संविधान निर्माता बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ये मुट्ठी भर लोग हमारी ताकत को जानते नहीं हैं, अगर हमने जोर से आवाज भी लगा दी तो भगदड़ मच जाएगी। इस समय देश में संविधान को कमजोर करने व कुचलने का षडयंत्र रचा जा रहा है।'

रावण बोले- किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया...

इसके आगे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 'किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया है जो संविधान की ओर आंख उठाकर भी देख सके, लेकिन हम सबको सतर्क रहना होगा और आगामी समय में यहां की सरकार को उखाड़कर फेंकना होगा।' उन्होंने कहा, 'भारत में हमेशा से बाबा साहब का अपमान किया गया है, उन्हें अंग्रेजों का एजेंट बताया जा रहा है। वहीं फिलहाल जो SIR चल रहा है, इसका अधिकार भी बाबा साहब ने दिलाया था, क्योंकि यह उन्हीं की सोच थी कि हर एक व्यक्ति के पास वोट देने का अधिकार होना चाहिए।'

संविधान बचाओ महारैली में रावण ने कहा.. किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया जो संविधान को मिटा दे

रैली में धीरेंद्र शास्त्री पर भी की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर यादव धीरेंद्र कुमार शास्त्री को लेकर विवादित बयान देते नजर आए। उन्होंने कहा कि 'जो बाबा खुद का इलाज विज्ञान और डॉक्टर से कराता हो, वह दूसरों का इलाज पर्ची से कर रहा है। मध्य प्रदेश में ऐसे पाखंडी और आडंबर बाबा हैं और उन्हें हम उखाड़ने का काम करेंगे। मैंने सुना था बाबा मेरी ठठरी बांधने की बात कर रहे थे, उनकी क्या औकात है मेरी ठठरी बांधने की... सुन ले आवा बाबा टावा तेरी औकात है जो मुझे रोक ले, अभी तेरी भू माफिया गिरी को भी उजागर करके तुम्हें जेल भेजने का काम करेंगे।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|