कुएं में रोती-बिलखती मिली नवजात बच्ची, 24 घंटे पहले हुआ जन्म; एमपी के खैरथल में मचा हड़कंप

लाइव हिन्दुस्तान, खैरतल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के खैरथल जिले के तिजारा कस्बे के वार्ड नंबर-13 में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सूखे कुएं में नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

कुएं में रोती-बिलखती मिली नवजात बच्ची, 24 घंटे पहले हुआ जन्म; एमपी के खैरथल में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के खैरथल जिले के तिजारा कस्बे के वार्ड नंबर-13 में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सूखे कुएं में नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-13 स्थित एक पुराने सूखे कुएं से अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब कुएं में झांककर देखा तो कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची दिखाई दी। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत तिजारा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना अधिकारी जयप्रकाश मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत उसे तिजारा उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची करीब 24 घंटे की प्रतीत हो रही है। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है, लेकिन बेहतर उपचार और निगरानी के लिए उसे अलवर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए बच्ची को कुएं में फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और बच्ची को कुएं में छोड़ने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बच्ची को वहां छोड़ने वालों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज भी नवजात बच्चियों के साथ इस तरह की अमानवीय घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि समय रहते बच्ची के रोने की आवाज सुन ली गई, जिससे उसकी जान बच सकी।।

रिपोर्ट- हंसराज

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।