MP में NEET परीक्षा देने गई 18 साल की निक्की की मौत, नर्मदा नदी में मिला शव
निक्की यादव रविवार को नीट परिक्षा देने गई थी। परिवारवालों का कहना है कि उसने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी और कहा था कि वह जल्द वापस आ जाएगी।

इंदौर में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही इंदौर की एक छात्रा का शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लसूड़िया क्षेत्र के तलावली चांदा की रहने वाली 18 साल की निक्की यादव रविवार को परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार निक्की यादव रविवार को NEET-UG परीक्षा देने गई थी। उसका परीक्षा केंद्र मऊ में निर्धारित था। परीक्षा खत्म होने के बाद देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन भंवरकुआं थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश शुरू की। इसी दौरान सोमवार दोपहर भंवरकुआं थाने को खरगोन जिले के करही थाना पुलिस से सूचना मिली कि नर्मदा नदी में एक लड़की का शव मिला है। शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर लड़की की पहचान निक्की यादव के रूप में हुई। इसके बाद भंवरकुआं पुलिस परिजनों को लेकर खरगोन पहुंची, जहां उन्होंने शव की पहचान की।
आखिरी बार मां से की थी बात
परिजनों के अनुसार निक्की पढ़ाई में काफी होनहार थी और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही थी। रविवार को उसका छोटा भाई शिवम उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद निक्की ने किसी अन्य छात्रा के मोबाइल फोन से अपनी मां को कॉल कर बताया था कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह जल्द घर पहुंच जाएगी। इसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।
आत्महत्या की आशंका
सोमवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
परिजनों ने लसूड़िया थाना पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मदद मांगने पर उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया गया और समय पर सहयोग नहीं मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस छात्रा के परीक्षा केंद्र से लेकर उसके अंतिम लोकेशन तक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा किन परिस्थितियों में नर्मदा नदी तक पहुंची।
रिपोर्ट - हेमंत
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

