नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश भाजपा से 6 नेताओं के नाम, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के नेता बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि आशीष अग्रवाल को मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। 

नितिन नबीन की नई टीम में MP भाजपा के 6 नेताओं के नाम, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम में MP भाजपा के 6 नेताओं के नाम, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी (सबसे बाएं लाल सिंह आर्य, बीच में कविता पाटीदार और सबसे दाएं आशीष ऊषा अग्रवाल)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, नॉर्थ-ईस्ट संयोजक, नॉर्थ-ईस्ट सह-संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) जैसे विभिन्न पदों पर 50 से ज्यादा पार्टी नेताओं की नियुक्ति की गई। इन नियुक्तियों में मध्य प्रदेश से भी छह भाजपा नेताओं को जगह मिली। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इन नई नियुक्तियों की जानकारी देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष की नई टीम में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रदेश की खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद गजेन्द्र पटेल को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

दो राज्यसभा सांसदों को भी मिली जगह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची में मध्यप्रदेश के खजुराहो से लोकसभा सदस्य विष्णु दत्त शर्मा, राज्यसभा सदस्य बंसीलाल गुर्जर और कविता पाटीदार तथा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।

पाटीदार को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया

कविता पाटीदार को जहां राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, वहीं शर्मा को सभी मोर्चों का संयोजक बनाया गया है। गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अग्रवाल को मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। लाल सिंह आर्य की जगह बिहार के शिवेश कुमार राम को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल MP के भाजपा नेता व उन्हें मिली जिम्मेदारी:

1. लाल सिंह आर्य, मध्य प्रदेश (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

2. विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश (सेल क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर)

3. गजेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश (राष्ट्रीय महामंत्री)

4. बंसीलाल गुर्जर, मध्य प्रदेश (किसान मोर्चा अध्यक्ष)

5. कविता पाटीदार, मध्य प्रदेश (राष्ट्रीय मंत्री)

6. आशीष ऊषा अग्रवाल, मध्य प्रदेश (मीडिया सह संयोजक)

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़नितिन नबीन की नई टीम में MP भाजपा से 6 नेताओं के नाम,किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी