Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़My pen used to get stuck while writing the name of Maulana village, CM Mohan Yadav?
मौलाना गांव का नाम लिखने में मेरा पेन अटकता था, अपने बयान पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

मौलाना गांव का नाम लिखने में मेरा पेन अटकता था, अपने बयान पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

संक्षेप: उस दौरान सीएम यादव ने कहा था, मौलाना गांव का नाम लिखो को पेन अटकता है, इसलिए अब इसे विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा। अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान सीएम यादव से इससे जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी बात को एक बार फिर दोहराया।

Mon, 1 Sep 2025 02:42 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मौलाना गांव पर दिया गया बयान एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल सीएम यादव ने उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदल दिए थे, इसमें एक गांव का नाम 'मौलाना' भी था। उस दौरान सीएम यादव ने कहा था, मौलाना गांव का नाम लिखो को पेन अटकता है, इसलिए अब इसे विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा। अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान सीएम यादव से इससे जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी बात को एक बार फिर दोहराया। जानिए सीएम यादव ने क्या कहा?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वाभाविक रूप से मेरा पेन अटकेगा

सीएम यादव ने इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, एक गांव का नाम मौलाना और वो पूरा हिन्दू गांव। वहां मुस्लिम समाज का एक भी भाई या बहन नहीं है। वहां के लोगों ने कहा कि मौलाना नाम बदल दिया जाए। सीएम यादव बोले अब मैं जब उसकी पोस्ट करने के लिए चिट्ठी लिख रहा हूं तो मेरे सामने भी आएगा कि मौलाना लिखूं तो लिखूं कैसे।

ये भी पढ़ें:जब चुनाव लड़ने के लिए CM मोहन यादव ने छोड़ दी MBBS की पढ़ाई, खुद बताई पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:एमपी में दंपति पर चाकू से हमला कर युवक ने खत्म की जिंदगी, सामने आई ये वजह

मेरे मन में भी तो आएगा कि गांव में कोई तो मौलाना होना चाहिए। इस पर सीएम यादव ने आगे कहा कि गांव में एक भी मौलाना नहीं, लेकिन गांव का नाम मौलाना, तो स्वाभाविक रूप से पेन अटकेगा। गलत बात हो तो बताओ।

कानून का पालन करने पर भी अपराधी

मुस्लिमों से जुड़े एक अन्य सवाल, जिसमें मोहम्मदपुर का नाम बदलने की बात कही गई। उस पर सीएम यादव बोले, एक गांव जिसमें एक भी मोहम्मद नहीं है। गांव के लोग लिखकर दे रहे हैं कि हमारे यहां तो मोहन मुरली वाले का मंदिर है। इसको मोहनपुर किया जाए। सीएम यादव ने कहा कि मैं तो कानून का पालन कर रहा हूं, उसमें भी मैं अपराधी। ये बात समझ नहीं आई।