MP में मुंबई पुलिस की रेड, रतलाम में पकड़ी गई 10 करोड़ की ड्रग्स
एमपी के रतलाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर ऐसी बड़ी कार्रवाई की है। इस पुलिसिया कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस और मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम ने रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी इलाके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग जब्त की है

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर ऐसी बड़ी कार्रवाई की है। इस पुलिसिया कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस और मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम ने रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी इलाके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग जब्त की है। जब्त की गई इस एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ड्रग नेटवर्क मुंबई से लेकर मंदसौर तक फैला हुआ था। मुंबई में पहले पकड़ी गई एमडी ड्रग की खेप से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि इस ड्रग की सप्लाई मंदसौर जिले से की जा रही थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पूरी रणनीति बनाते हुए तस्करों को डमी डील के जरिए अपने जाल में फंसाया।
दरसअल डील फाइनल होते ही तस्करों ने 10 किलो एमडी ड्रग की डिलीवरी के लिए रतलाम जिले के हुसैन टेकरी क्षेत्र को चुना, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिस हर कदम पर उनकी निगरानी कर रही है। तय योजना के तहत महाराष्ट्र पुलिस और जावरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और मौके से दो तस्करों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग बरामद हुई। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह खेप बड़े शहरों में सप्लाई की जानी थी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी मंदसौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



