MP के मउगंज में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से खौफनाक कांड सामने आया है। हाल ही में पुलिस को एक लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से खौफनाक कांड सामने आया है। हाल ही में पुलिस को एक लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शख्स की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने रची थी और इसमें उसका साथ उसके प्रेमी ने दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी और उसका दोस्त अभी फरार है।
30 दिसंबर की सुबह मऊगंज के एनएच 135 रीवा–मिर्जापुर हाईवे पर ग्राम डगडौआ के पास एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत था। पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की, तकनीकी सबूत, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ के बाद वह सच सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। मृतक की पहचान सुधीर दाहिया उर्फ लाला के रूप में हुई है। वह सतना का रहने वाला था।
जांच में खुलासा हुआ कि कंचन दाहिया, मृतक की पत्नी ने अपने पति के करीबी दोस्त आर्यन उर्फ गबरु और बाबा पंडित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सुधीर दाहिया की निर्मम हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा या अज्ञात कत्ल लगे। हत्या के बाद आरोपियों को फरार होने में भी मदद मिली। संजना सिंह, निवासी बहुती, थाना नईगढ़ी ने आरोपियों को ठहरने और छिपने की व्यवस्था करवाई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि मृतक की पत्नी का प्रेमी और उसका दोस्त फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें


