MP में राहत और आफत एक साथ; कई जिलों में बारिश ने घोली ठंडक, कई जगह भीषण लू का रेड अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला और पांढुर्णा जिलों में ऊष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update

MP Weather Update भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लोगों को उस वक्त बड़ी राहत मिली जब राज्य के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी और मौसम को सुहावना बना दिया। इस दौरान ना केवल कई जिलों में पानी गिरा, बल्कि साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं और झंझावात भी दर्ज किया गया। दो जिलों में ओले गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। मंगलवार के मौसम की बात करें तो विभाग ने प्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तीव्र लू चलने व गर्म रातें रहने की आशंका जताई है। इस दौरान विभाग ने रीवा, सतना, पन्ना, छत्तरपुर और निवाड़ी जिलों में तीव्र ऊष्ण लहर चलने की संभावना जताई है, जबकि टीकमगढ़ में सीवियर हीट वेव के साथ ही गर्म रात रहने की भी आशंका जताई है।

मंगलवार को इन इलाकों में बारिश की संभावना

अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में झंझावत और बिजली गिरने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों के लिए तीव्र ऊष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा टीकमगढ़ जिले में तीव्र ऊष्ण लहर के साथ गर्म रात रहने का रेड अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा जिले के लिए हीटवेव और गर्म रात रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, मैहर जिलों के लिए सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ग्वालियर और दतिया जिलों में गर्म रात और तीव्र हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला और पांढुर्णा जिलों में ऊष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले 5 शहर

खजुराहो (छतरपुर)- 47.2 डिग्री

नौगांव (छतरपुर)- 46.8 डिग्री

दतिया- 45.6 डिग्री

मंडला- 45.5 डिग्री

टीकमगढ़- 45.3 डिग्री

बीते दिन खजुराहो रहा सबसे गर्म, कई इलाकों में हुई बारिश

सोमवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश के केसली (8.4 MM), बेगमगंज (7.8 MM), उमरिया (3.5 MM), देवरी सागर (1.0 MM) में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बड़वानी, बुरहानपुर, रायसेन, शहडोल, उमरिया और कटनी जिलो में बिजली गिरने के साथ ही झंझावात आया और पानी गिरा। जबकि खरगोन और उमरिया जिलो में ओले गिरे। इसके अलावा कई जिलों में भीषण गर्मी भी दर्ज की गई। इस दौरान मंडला, मालाजखंड (बालाघाट), टीकमगढ़ और दतिया जिलो में लू चली, जबकि छतरपुर जिले में तीव्र लू दर्ज की गई। टीकमगढ़ और ग्वालियर जिलों में गर्म रातें रहीं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.2°C छतरपुर के खजुराहो में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6°C नर्मदापुरम के पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

28 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्वी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा अंडमान सागर के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिणी बिहार और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवातीय परिसंचरण लगातार सक्रिय है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ लगातार दक्षिणी बिहार से लेकर झारखंड और आंतरिक ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक विस्तृत है। पंजाब से लेकर पाकिस्तान होते हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित ट्रफ लगातार सक्रिय है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 28 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।