एमपी में 18 से बदलेगा मौसम, 3 दिन आंधी बारिश; इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में 18 मार्च से मौसम बदलने की संभावना है। एमपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है जबकि अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य प्रदेश में 18 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा और चंबल संभाग के कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
18 मार्च को कहां-कहां येलो अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार, 18 से लेकर 20 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 18 मार्च को बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 की स्पीड में आंधी या तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।
19 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 मार्च को एमपी के राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांडुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 की स्पीड में आंधी चलने का अनुमान है।
20 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 मार्च को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांडुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।
21 मार्च को भी कुछ जगहों पर खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 20 मार्च को इन जिलों में 40 से 50 की स्पीड में आंधी चलने का अनुमान जताया है। कुछ जिलों में 21 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है। बीते 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


