MP Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा के असर से बारिश-ओलावृष्टि पर अलर्ट, भोपाल सहित इन श्हरों में 1 जून को कैसे रहेगा मौसम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग की बात मानें तो मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में नौतपा का असर जून के पहले हफ्ते में भी देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम प्रणाली के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्य बारिश का दौर जारी रहेगा।

=

MP Weather: मध्य प्रदेश के कई विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो एमपी के करीब-करीब दो दर्जन जिलों में बारिश क दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, रीवा, नमर्दापुरम, जबलपुर, चंबल, शहडोल आदि इलाकों में 1 जून को बारिश होने की संभावना है। जबकि, मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि पर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को खराब मौसम और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। मौसम विभाग की बात मानें तो मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में नौतपा का असर जून के पहले हफ्ते में भी देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम प्रणाली के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्य बारिश का दौर जारी रहेगा।

1 जून से यह है मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो मध्य प्रदेश में 1 जून से बारिश का दौर जारी रहेगा।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत उज्जैन, भिंड, मंडला, रीवा, अशोकनगर, रायसेन, रतलाम, इंदौर, मुरैना, सीहोर, देवास, सिंगरौली, मंदसौर, मैहर, उमरिया, विदिशा, ग्वालियर, उमरिया, मऊंगज आदि में बारिश का सिलसिल जारी रहेगा।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।