एमपी में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा; कहां ऑरेंज और किन जिलों में येलो अलर्ट?
एमपी में मॉनसून के बीच कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किन जिलों में ऑरेंज और कहां-कहां जारी किया गया है येलो अलर्ट? इस रिपोर्ट में जानें…

मध्य प्रदेश में मॉनसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि यह बारिश ज्यादा राहत नहीं देगी। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बारिश से तापमान गिरेगा लेकिन उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के डिंडोरी और मंडला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कल इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो कल भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
एमपी में 5 जुलाई तक बारिश वाला मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 29 और 30 जून को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। IMD ने 1 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में काफी बडे़ इलाके में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की स्पीड कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल
पीटीआई-भाषा ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कई राज्यों में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो दिल्ली में 4 जुलाई तक मॉनसून पहुंचने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


