एमपी में 2 दिन ऑरेंज-येलो अलर्ट; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कहां-कहां बारिश?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

एमपी में 2 दिन ऑरेंज-येलो अलर्ट; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कहां-कहां बारिश?

Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मॉनसून अपने तय समय से 3 से 4 दिन की देरी से चल रहा है। एमपी में मॉनसून के 18 जून तक दाखिल होने की उम्मीद है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के विदिशा, रायसेन और सागर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी और गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

इन जिलों में हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 15 जून को मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कल इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जून को भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जून को ही श्योपुर, राजगढ़, आगरमालवा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। सूबे में मॉनसून के एक्टिव होने में अभी देर है। अगले 4-5 दिनों में मॉनसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

(पीटीआई-भाषा और एएनआई के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।